jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश करताना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण कलश वंदन यात्रा’ का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, रथ और कलश का किया पूजन अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विधिक साक्षरता शिव... रक्षाबंधन पर्व को लेकर संयुक्त दल की छापामार कार्रवाई, 17,500 रुपये जुर्माना जिला स्तरीय व्याख्यानमाला सम्पन्न

स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश

हरदा :  कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत अबगांवखुर्द, सोनखेड़ी व गोंदागांवकला में शासकीय स्कूलों का निरीक्षण कर वहां शिक्षण व्यवस्थाएं देखीं एवं बच्चों के होमवर्क का भी निरीक्षण किया। उन्होने इस दौरान स्कूल परिसर में शौचालय का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये।

- Install Android App -

निरीक्षण के दौरान ग्राम अबगांवखुर्द के स्कूल में शिक्षण समय के दौरान शिक्षक चन्द्रगोपाल बांके व इंदिरा पालीवाल स्कूल में मौजूद नहीं पाये गये। इस पर कलेक्टर ने स्कूल के प्राचार्य सहित दोनों शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि उत्तर संतोषजनक नहीं पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम गोंदागांव कला में आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों की एक्टिविटी, उपस्थित व अन्य जानकारी ली। इस दौरान बच्चों ने कलेक्टर को कविताएं सुनाई, जिसकी कलेक्टर ने सराहना की।