jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

जिला स्तरीय व्याख्यानमाला सम्पन्न

हम प्राचीन सभ्यता, संस्कृति एवं परंपरा को भूलकर भौतिकवादी सभ्यता का अंधानुकरण कर रहे हैं, अरविंद का शिक्षा दर्शन सही दिशा दिखाता है – दर्शनसिंह गहलोत

हरदा : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला हरदा के तत्वावधान में महर्षि श्री अरविंद की जयंती के अवसर पर उनके स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारी योगदान एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय व्याख्यानमाला का आयोजन पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, हरदा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत ने की।

कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत ने कहा कि महर्षि अरविंद ने भारतीय शिक्षा चिंतन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बताया कि मानव सांसारिक जीवन में रहते हुए भी दैवी शक्ति प्राप्त कर सकता है। मनुष्य भौतिक जीवन व्यतीत करते हुए तथा अन्य मानवों की सेवा करते हुए अपने मानस को अतिमानस और स्वयं को अतिमानव में परिवर्तित कर सकता है तथा शिक्षा के माध्यम से यह संभव है।

गहलोत ने कहा कि आज की परिस्थितियों में जब हम अपनी प्राचीन सभ्यता, संस्कृति एवं परंपरा को भूलकर भौतिकवादी सभ्यता का अंधानुकरण कर रहे हैं, ऐसे समय में महर्षि अरविंद का शिक्षा दर्शन हमें सही दिशा का निर्देश करता है। उनके विचारों को आत्मसात कर हम भारतीय संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं को मजबूत कर सकते हैं।

- Install Android App -

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता आनंद यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, स्वदेशी जागरण मंच हरदा के संगठन मंत्री अरुण मालवीय तथा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष योगमाया शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महर्षि अरविंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों के उद्बोधन से पूर्व जिला समन्वयक संदीप गौहर ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

समाजसेवी आनंद यादव ने महर्षि अरविंद के जीवन एवं उनके जीवन-दर्शन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार व्यक्त किए। समाजसेवी सुनील दुबे ने कहा कि महर्षि अरविंद जैसे महापुरुषों के संघर्ष और योगदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र एवं सुखद जीवन जी रहे हैं। राष्ट्र सदैव उनके योगदान का ऋणी रहेगा।

नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने कहा कि महर्षि अरविंद आध्यात्मिक गुरु होने के साथ दर्शनशास्त्र के प्रेरक और क्रांति के नीति-विशेषज्ञ थे। स्वदेशी जागरण मंच के संगठन मंत्री अरुण मालवीय ने कहा कि क्रांतिकारियों का संघर्षपूर्ण जीवन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। उनके विचार और कार्य आज भी प्रेरणादायी हैं और नई पीढ़ी को उनसे सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करना चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष योगमाया शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में धार्मिक एवं आध्यात्मिक जागृति की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने समाज में सकारात्मक सोच एवं संस्कारों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में अंकुर अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने तथा बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन दीनबंधु गौर एवं नीरज गुर्जर ने संयुक्त रूप से किया। आभार विकासखंड समन्वयक टिमरनी श्री अनुपम भारद्वाज ने व्यक्त किया। इस अवसर पर खिरकिया विकासखंड समन्वयक श्रीमती विनीता साह, हरदा विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, परामर्शदाता, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं, प्रस्फुटन समिति के सदस्य तथा नवांकुर संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।