हरदा : संयुक्त संचालक महिला बाल विकास नर्मदापुरम तृप्ति त्रिपाठी ने शुक्रवार को हरदा में परियोजना हरदा ग्रामीण 1 के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुर में बच्चे भोजन करते पाए गए। तिवारी ने सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के टीवी, वाटर फिल्टर का इंस्टालेशन एवं रसोई घर, पोषण वाटिका, रेनवाटर हार्वेस्टिंग का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान टीएचआर का निरीक्षण किया गया एवं उसकी गुणवत्ता चेक की गई। संयुक्त संचालक ने इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर कुपोषित बच्चों को दिए जाने वाले दवाइयों की जानकारी ली तथा उनके वजन और ऊंचाई का सत्यापन किया।
उन्होने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए की प्रतिदिन बच्चों को अनिवार्य रूप से शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधि करवाएं। आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुर के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र कुकरावत, गहाल एवं धुरगाढ़ा का भी निरीक्षण किया।

