jhankar
ब्रेकिंग
6 मई 2026, बुधवार का 12 राशियों का सारांश आज, 6 मई 2026 को सराफा बाजार में सोना-चांदी का ताजा भाव 6 मई 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का हाल हंडिया : हंडिया में सजेगा अकीदत का दरबार, हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक पीर बाबा का 24वां उर्स मुबारक... हंडिया : साल्याखेड़ी के पांच होनहारों का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन, गांव में खुशी की लहर! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत

पेड़ से लटकते मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

लड़की का शव दुपट्टे से, जबकि युवक का शव मफलर के फंदे से लटका मिला

- Install Android App -

बांदा। बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा गांव में एक नाबालिग लड़की और उसके कथित प्रेमी के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक मृतक के बीच प्रेम संबंध थे। लड़की का शव दुपट्टे से, जबकि युवक का शव मफलर के फंदे से लटका मिला।

खेतों में गए ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक 22 साल के एक युवक और उसकी 17 साल की पड़ोसी के बीच प्रेम संबंध था और इसकी जानकारी उनके परिजनों को हाल ही में हुई। पुलिस ने कहा कि झूठी शान के लिए हत्या की आशंका सहित हर संभव कोण से जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली अनूप कुमार ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।