jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

पेरिस की गोरी को बिहारी बॉयफ्रेंड से हुआ प्यार, फिर शादी करने 7 समंदर पार कर आ गई भारत,

♦दिल्ली में हुई थी मुलाकात, फोन पर हुआ प्यार

बेगूसराय में हिंदू रीति रिवाज से हुई दोनों की शादी

शादी में शामिल होने युवती के माता पिता भी भी पहुंचे

फ्रांस के पेरिस में रहने वाली एक युवती सात समंदर पार कर भारत आई ताकि वह अपने इंडियन बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर सके। . दरअसल, फ्रांस की रहने वाली मैरी लौर हेरल का बेगुसराय के रहने वाले राकेश कुमार के साथ अफेयर था.। पूर्व में भारत घूमने आई यह युवती की दिल्ली में इस बिहारी युवक से जान पहचान हुई थी। फिर मोबाइल पर बातचीत होती रही। और देखते ही देखते दोनो एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए।
रविवार को दोनों ने धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।

- Install Android App -

जब दोनों की शादी हुई तो बिहार का दूल्हा और विदेशी दुल्हन को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शादी संपन्न होने के बाद अगले दिन सोमवार को भी विदेशी दुल्हन को देखने के लिए घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का तांता लगा रहा.

बेगुसराय के कटहरिया निवासी रामचंद्र साह के पुत्र राकेश कुमार ने पेरिस की रहने वाली बिजनेसमैन मैरी लोरी हेरल के साथ सनातन परंपरा के मुताबिक विवाह रचाया. मैरी के साथ उसके माता भी शादी में शामिल होने आए थे. अगले सप्ताह दूल्हा और दुल्हन पैरिस लौट जाएंगे.

दुल्हे के पिता रामचंद्र साह ने बताया कि उनका बेटा राकेश दिल्ली में रहकर देश के विभिन्न हिस्सों में टूरिस्ट गाइड का काम करता था. इसी दौरान करीब छह साल पहले उसकी दोस्ती भारत घूमने आई मैरी के साथ उसकी मुलाकात में हुई. भारत से अपने देश जाने के बाद दोनों की बातचीत कब प्यार में बदल गई किसी को पता नहीं चला. इसके बाद करीब तीन साल पहले राकेश भी पेरिस चला गया. वहा राकेश मैरी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में कपड़ा का व्यवसाय करने लगा. कपड़ा का व्यवसाय करने के दौरान दोनों का प्यार और गहरा होता गया.।

खबर आज तक के मुताबिक  मैरी और राकेश
दोनों के अफेयर की जानकारी मैरी के परिजनों को लगी तो उन्होंने भी रिश्ते के लिए हामी भर दी. मैरी को भारतीय सभ्यता और संस्कृति इतना ज्यादा पसंद था कि उसने भारत आकर अपने होने वाले पति के गांव में शादी करने का प्लान बनाया. इसके बाद मैरी अपने माता-पिता एवं राकेश के साथ गांव पहुंची, जहां रविवार की रात भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों की शादी संपन्न हुई. जानकारी के अनुसार, राकेश के मामा भी गाइड का काम करते थे. उनकी भी कुछ ऐसी ही लव स्टोरी रही है. फिलहाल वह शादी करके फ्रांस में ही रह रहे हैं.

मैरी और राकेश दोनों के अफेयर की जानकारी मैरी के परिजनों को लगी तो उन्होंने भी रिश्ते के लिए हामी भर दी. मैरी को भारतीय सभ्यता और संस्कृति इतना ज्यादा पसंद था कि उसने भारत आकर अपने होने वाले पति के गांव में शादी करने का प्लान बनाया. इसके बाद मैरी अपने माता-पिता एवं राकेश के साथ गांव पहुंची, जहां रविवार की रात भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों की शादी संपन्न हुई. जानकारी के अनुसार, राकेश के मामा भी गाइड का काम करते थे. उनकी भी कुछ ऐसी ही लव स्टोरी रही है. फिलहाल वह शादी करके फ्रांस में ही रह रहे हैं।