jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

हरदा : पातल-दाेने के नाम पर धाेखाधड़ी करने वाले आरोपी नहीं लगे हाथ

मकड़ाई समाचार हरदा। इंदाैर की एपीएस इंटरप्राइजेस कंपनी के डायरेक्टर व मैनेजर द्वारा हरदा के उमेश प्रजापति से धाेखाधड़ी करने के बाद इंदाैर पहुंची पुलिस टीम ने उनके घर अाैर कार्यालय में दबिश दी। हालांकि अभी डायरेक्टर सद्दाम खान मंसूरी, मैनेजर समीर खान व एक अन्य आरोपी में से काेई हाथ नहीं चढ़ा है। पुलिस सूत्राें ने बताया कि स्थानीय पुलिस की मदद से अब उनके रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जाएगी।

- Install Android App -

साथ ही साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है, जिससे आरोपियों काे जल्दी से गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने आशंका जताई कि मप्र के अन्य जिलाें से भी इस तरह की धोखाधड़ी की जल्द ही इन लाेगाें के खिलाफ शिकायतें की जाएंगी। अभी तक घटनाक्रम से पुलिस काे यह लग रहा है कि पूरा मशीनें बेचने का पूरा काम सुनियोजित है। सवाल यह है कि मशीनें आरोपियों द्वारा बनाई कंपनी ही उपलब्ध करा रही है। डीलर इन्हें ही बेच रहा है। पातल-दाेने बनाने का राॅ मटेरियल भी वे ही दे रहे हैं।

उत्पादन लेने का वादा भी कर रहे हैं। फिर उन्हीं मशीनों से तैयार उत्पाद काे वे रिजेक्ट क्याें कर रहे हैं। मशीनें आए दिन खराब क्याें हाे रही है। इससे यह सुनियोजित प्लान के तहत की गई धाेखाधड़ी मानकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।