jhankar
ब्रेकिंग
बिग न्यूज हरदा : गहाल में 6 वर्षीय मासूम की मौत से सनसनी, घर के अंदर जमीन खोदकर निकाला शव , चाचा पु... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरदा, विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण

चाचा-भतीजी में हुआ प्‍यार, पकड़े जाने पर पहले जमकर पीटा फ‍िर करवा दी मजबूरन शादी

चंडीगढ़। जिले में रिश्‍ते में आपस में चाचा भतीजी लगने वाले दो प्रेमियों की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दूसरी जगह शादी तय हुई तो युवती को लेकर चाचा फरार हो गया। दरअसल कुछ दिनों पहले ही युवती की गोदभराई की जानकारी होने के बाद चंडीगढ़ से प्रेमी चाचा मौके पर पहुंचा और दुल्हन को लेकर फरार हो गया।

वहीं जानकारी होने के बाद परिजनों की पहल पर पकड़े जाने के बाद परिजनों ने दोनों की धुनाई कर दी। पुलिस और प्रधान की मदद से दोनों का विवाह संपन्‍न कराया गया। परिजनों के अनुसार रिश्ते में प्रेमी – प्रेमिका आपस में चाचा भतीजी लगते हैं। मछलीशहर कोतवाली के एक गांव मे प्रेमिका की गोदभराई की सूचना पर चंडीगढ़ से पहुंचा प्रेमी युवती को लेकर घर से फरार हो गया। खोजबीन में पकड़े जाने के बाद परिजनों ने दोनों की पिटाई कर दी। अंत में पुलिस व प्रधान की दखल के बाद दोनों का विवाह तय हो गया।

- Install Android App -

क्षेत्र के एक युवक को अपनी चचेरी भतीजी से ही काफी समय से प्यार हो गया था। दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी होने पर भारी विरोध के बाद युवक को चंडीगढ़ कमाने के लिए भेज दिया और युवती का विवाह सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में तय कर दिया। शनिवार को युवती की गोदभराई की रस्‍म हुई। गोदभराई की सूचना चंडीगढ़ में जब प्रेमी को लगी तो वह तुरंत ट्रेन में सवार होकर घर पहुंच गया। घर से गोदभराई के बाद देर रात प्रेमिका को लेकर वह फरार हो गया।

युवती की भागने की सूचना परिजनों को लगते ही दोनों की खोजबीन में लग गए। रविवार सुबह दोनों को बगल गांव से एक घर में बरामद होने पर दोनों के परिजन लाठी डंडा लेकर मारपीट पर आमादा हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रधान ने दोनों पक्षों को समझाकर घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 108 नंबर पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली पहुंची। कोतवाली में भी दोनों के परिजनों में काफी बहस हुई। अंत में प्रधान व पुलिस के समझाने पर दोनों के परिजन दोनों के विवाह के लिए राजी हो गए। मामले के बाबत वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम प्रवेश कुशवाहा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला कोतवाली पहुंचा था किंतु दोनों के परिजन विवाह के लिये राजी हो गए और दोनों को लेकर घर चले गए।