हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में 15 अगस्त को ड्राई डे के दौरान आबकारी विभाग की टीमों ने जिले में बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। आबकारी टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी ए.एस. बघेल एवं डी.एस. चौहान के नेतृत्व में दोपहर पूर्व से देर रात तक संदिग्ध ठिकानों, ढाबों और अवैध अड्डों पर दबिश दी।
इस दौरान हरदा शहर के सकूर कॉलोनी, पीलियाखाल, खेड़ीपुरा, राजपूत ढाबा, ढाबा जंक्शन छीपानेर रोड हरदा व आर डी एवरफ्रेश, खिरकिया वृत्त के धूपकरण, सुल्तानपुर, देशी तड़का ढाबा, पप्पू दा ढाबा व सुल्तान दा ढाबा सहित टिमरनी वृत्त के सोहागपुर, छिंदगांव तमौली, खमगांव, मोहनपुरा, सतपुड़ा ढाबा, शिवा ढाबा रहटगांव, जायसवाल ढाबा व अतिथी ढाबा टिमरनी में दबिश दी।
छापामार कार्यवाही में अवैध भंडारण, बिना अनुमति बिक्री और नियम उल्लंघन पर आरोपियों से 41 पाव देशी मदिरा प्लेन, 2 केन बडवाइजर बीयर, 26 लीटर महुआ शराब एवं 590 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किये गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 67776 रूपये है।

