jhankar
ब्रेकिंग
प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण धरती को स्वस्थ्य रखना हम सबकी जिम्मेदारी - कलेक्टर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने कार्यशाला आयोजित पहली तिमाही में गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें - कलेक्टर जैन

पहली तिमाही में गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें – कलेक्टर जैन

हरदा :  कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और मातृ-शिशु सुरक्षा को लेकर निर्देश दिये। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले की सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की चारों अनिवार्य स्वास्थ्य जांचें समय पर पूरी की जाएं, ताकि प्रसव के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचा जा सके।

- Install Android App -

बैठक में कलेक्टर ने शिशु मृत्यु के कारणों पता लगाने हेतु शतप्रतिशत वर्बल एटोप्सी की जाए। उन्होने निर्देश दिये कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराया जाए। उन्होने टीकाकरण कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि ओवर ड्यू बच्चों का चिन्हांकन कर उनका टीकाकरण पूर्ण कराया जाए।

उन्होने कहा कि दस्तक अभियान के तहत सभी बच्चों का डिजिटाइजेशन अनिवार्य रूप से किया जाए। कलेक्टर ने बैठक में सभी अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और अस्पतालों में दवाओं एवं व्यवस्थाओं की उपलब्धता पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ जोनाथन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एच.पी. सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।