jhankar
ब्रेकिंग
प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण धरती को स्वस्थ्य रखना हम सबकी जिम्मेदारी - कलेक्टर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने कार्यशाला आयोजित पहली तिमाही में गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें - कलेक्टर जैन

‘सशक्त युवा, सशक्त भारत‘‘ अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल नीमगांव में विधिक साक्षरता शिविर सह वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

हरदा : म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में सोमवार को शासकीय हाई स्कूल नीमगांव में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

चन्द्रशेखर राठौर ने शिविर में उपस्थित विद्यालय के छात्र/छात्राओं को नालसा योजना, 2025, पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, 2015, एनडीपीएस एक्ट, 1985, नशे के दुष्परिणाम, तथा शिक्षा के अधिकार एवं महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की।साथ ही छात्र/छात्राओं को नशे की लत से दूर रहने तथा नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

- Install Android App -

कार्यक्रम में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी सौरभ कुमार दुबे द्वारा विद्यार्थियों को पीड़ित प्रतिकर योजना, बच्चों को गुड टच एवं बैड टच की पहचान एवं सुरक्षा, दहेज प्रतिषेध कानून, साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय, छात्र/छात्राओं को रैगिंग रोकथाम विनियमन, 2009 के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही बताया गया कि कोई भी पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा या अन्य विधिक सेवा संस्थान में उपस्थित होकर, पत्र के माध्यम से, नालसा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर, 15100 पर कॉल कर, विधिक सहायता/सलाह आसानी से प्राप्त कर सकता है।

शिविर उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र/छात्राएं, ग्रामीणजन तथा पैरालीगल वालेंटियर रेखा विश्नोई उपस्थित रहे।