jhankar
ब्रेकिंग
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरदा, विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण धरती को स्वस्थ्य रखना हम सबकी जिम्मेदारी - कलेक्टर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ

हरदा : मत्स्य पालन से जुड़े सभी हितधारकों के लिए कार्य आधारित पहचान का डेटाबेस बनाकर भारतीय मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र का औपचारिकरण करने एवं भारत सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने, ऋण तक पहुँच, विभिन्न प्रकार के फसल बीमा तथा प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण जैसी सुविधा प्रदाय करने के लिये मत्स्य पालकों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर मछुआ कार्ड परिचय पत्र बनाये जा रहे है।

- Install Android App -

सहायक संचालक मत्स्योद्योग हरदा ने बताया कि मत्स्य पालक सीएससी सेंटर पर जाकर अथवा कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग हरदा में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये सहायक संचालक मत्स्योद्योग संजय आम्बोलिकर मोबाइल नम्बर 9893238982, सहायक मत्स्य अधिकारी हरदा सरिता चौकीकर मोबाइल नम्बर 8770641658 तथा सहायक मत्स्य अधिकारी सुशील गौर मोबाइल नम्बर 8319449113 से सम्पर्क किया जा सकता है।