jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

प्रतापगढ़ की 11.40 लाख महिलाएं सात सीटों पर करेंगी मतदान, जानें सबसे अधिक व सबसे कम कहां हैं

प्रयागराज। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तहत प्रतापगढ़ जिले की सात सीटों पर चुनाव मैदान में भाग्‍य आजमाने वाले प्रत्याशियों की किस्मत की बटन आधी आबादी दबाएगी। ऐसे में महिला मतदाताओं तक अपनी पैठ बनाने के लिए चुनाव लडऩे के इच्छुक दावेदारों ने महिला टोलियों को सक्रिय कर दिया है। अब चाहे पंचायत चुनाव हो या लोकसभा, विधानसभा चुनाव, महिलाएं भी इसमें रुचि लेने लगी हैं। वह भी आपस में यह चर्चा करती है कि किस प्रत्याशी की क्या काबलियत है। महिलाएं यह जानती भी है कि उनका नुमाइंदा पुरुष ही होगा, फिर भी वे मतदान को लेकर उत्साहित रहती हैं। उन्हें यह मालूम है कि यह पुरुष प्रधान समाज है और उनकी भागीदारी भी अधिक रहेगी।

प्रतापगढ़ में 46 प्रतिशत महिला मतदाताओं की है संख्‍या

चुनाव का बिगुल बज गया है। जिले में पांचवें चरण में फरवरी में नामांकन और मतदान होगा। ऐसे में चुनाव लडऩे के इच्छुुक दावेदार मतदाताओं तक अपनी पैठ बनाने में जुट गए हैं। इस चुनाव में कुल मतदाताओं में करीब 46 प्रतिशत संख्या महिला मतदाताओं की है।

सबसे अधिक महिला मतदाता विश्‍वनाथगंज व सबसे कम बाबागंज में

जिले में कुल 24 लाख 43 हजार 576 मतदाता हैं, इसमें महिलाओं की संख्या 11 लाख 40 हजार 535 है। ऐसे में प्रत्याशियों की तकदीर लिखने में महिला मतदाताओं की भूमिका अहम होगी। सबसे अधिक महिला मतदाता

विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में हैं।

विधानसभा क्षेत्र   महिला मतदाताओं की संख्या

- Install Android App -

रामपुर खास       1,50,078

बाबागंज            1,48,762

कुंडा                  1,65,134

विश्वनाथगंज     1,84,588

सदर                 1,64,269

पट्टी                  1,70,753

रानीगंज            1,56,951

कुल योग           11,40,533