मकड़ाई समाचार हरदा। गत दिनों अति ओलावृष्टि हवा आंधी बारिश से हरदा जिले के कई गॉवो में किसानों की फसलें चौपट हो गई। कृषि मंत्री कमल पटेल , नर्मदापुरम संभागायुक्त सहित कलेक्टर ने स्वयं ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर फसलो का निरीक्षण किया। और किसानों को आश्वस्त करते हुए शीघ्र ही सर्वे कर बीमा राशि दिलवाने का भरोसा दिलाया। मंगलवार को जिला कलेक्टर संजय गुप्ता के आदेशानुसार हल्का पटवारी अलख नंदा ठाकुर,पटवारी दीपिका मंडलोई के द्वारा ग्राम खारपा कनारदा के किसानों के खेतों में जाकर सर्वे किया गया। निरीक्षण किया गया। पटवारी के द्वारा स्थल पंचनामा बनाया गया। इस मौके पर ग्राम कोटवार सहित किसान उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
