jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

प्रथम प्लास्टिक पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज हुआ समापन, मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भानू भुरिया पहुंचे

योगेश चौहान मकड़ाई समाचार राणापुर। मां भवानी क्रिकेट क्लब द्वारा रात्रि प्लास्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का आज समापन हुआ। आयोजन मां भवानी क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। जिसमे प्रथम इनाम नव नियुक्त लोकपिर्य नेता भानू भुरिया की तरफ से दिया गया। वहीं सेकेंड इनाम वार्ड नम्बर बारह से पार्षद सुरेश वागुल द्वारा 5551 दिया गया। आयोजन में राणापुर नगर व सम्पूर्ण ब्लाक की कुल 32 टीमों ने भाग लिया। 32 टीमों में चार भाग्य शाली टीमों का चयन सेमी फाइनल के लिए हुआ। जिसमे प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला मां भवानी व मालधारी बॉयज के बीच हुआ। जिसमे काफी अच्छी शुरआत कर मां भवानी टीम ने जीत हासिल की वही दूसरा सेमी फ़ाइनल मैच गुजरी 11 व जय रनछोड़ के बीच हुआ। जिसमे गुजरी 11 ने जीत हासिल की। फाइनल मैच का मुकाबला काफी तगड़ा रहा जो रात एक बजे शुरू हुआ। जिसमे मां भवानी की टीम ने जीत हासिल की। मां भवानी की टीम में मेन ऑफ द मैच हर्ष गोशवामी को अरुण राठोड़ द्वारा 1111 प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया गया।

- Install Android App -

प्लास्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन नव नियुक्त जिला अध्यक्ष भानू भुरिया ,जिला महा मंत्री सोमसिंह सोलंकी,का पुष्प माला से स्वागत मां भवानी क्रिकेट क्लब के कार्यकृताओ द्वारा कर किया गया। सभी मुख्य अतिथियों के स्वागत के बाद इनाम राशि वितरित की गई।

जिला अध्यक्ष भानू भुरिया ने दोनो टीमों को जीत की बधाई दी व इस सफल आयोजन के लिए मां भवानी क्रिकेट क्लब के कार्यकर्ताओ की सराहना की। वही राणापुर नगर में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहिकता दिखाई दी। उसको लेकर सभी का धन्यवाद कहा।