ब्रेकिंग
हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिये जिले में आज से प्रारम्भ होगा दस्तक अभियान ! 16 सितम्बर तक जिले के 69922 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण ... हरदा पुलिस की मुहिम—नशे के खिलाफ जागरूकता की लहर , विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के विरुद्ध चला जनज... हरदा: भारतीय किसान संघ मांग किसानों को लाइन में खड़ा करना बंद करें हंडिया : हंडिया पुलिस स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को बता रहे नशे के दुष्परिणाम,  नशे से दूरी है ... हरदा: मंडी में मूंग फसल बेचकर जा रहे व्यापारी के ट्रक से 11 लाख की चोरी ,48 घंटों में पुलिस ने किया ...

प्रदेश के कई जिलो में तेज हवा और बारिश,बड़वानी जिले में आंधी से तीसरी बार हुआ नुकसान, किसानों ने सर्वे की मांग की।

              बड़वानी जिले में आंधी से तीसरी बार हुआ नुकसान, किसानों ने सर्वे की मांग की।

मकड़ाई समाचार मप्र |प्रदेश में मौसम का खासा असर देखा गया।  कई जिलो में तेज हवा और बारिश हुई । बुधवार की रात को हवा और हलकी बारिश हुई|गुरुवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे और सूरज की बादलों के साथ लुका छिपी जारी रही। सुबह 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दक्षिणी हवाएं चली। एयरपोर्ट क्षेत्र में जो पिछले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।
इंदौर के एयरपोर्ट क्षेत्र में  मौसम केंद्र पर 0.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 18.7 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार सुबह शहर में दृश्यता दो हजार मीटर तक दर्ज की गई।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज दिनभर शहर में बादल छाए रहेंगे और शहर में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी शहर में होने की संभावना है।

- Install Android App -

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में मध्य राजस्थान में प्रेरित हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा 16 को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा। यही वजह है कि अभी अरब सागर से नमी आने के कारण मौसमी परिवर्तन दिखाई दे रहा है और इसके कारण बादल छाने के साथ प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है। इंदौर में 17 मार्च तक बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है|
इसी प्रकार नर्मदापुरम संभाग में ईटारसी में अच्छी बारिश तथा बैतूल और हरदा में भी बादल छाए रहे और हल्की सी बारिश भी हुई। मौसम के इस बदलाव से लोगो के स्वास्थ्य  में भी बदलाव आ रहा है। इस समय अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो पर होने वाली भीड़ में सबसे ज्यादा सर्दी,खांसी,बुखार कफ की शिकायत के मरीज ही ज्यादा नजर आ रहे है।

 

बड़वानी में बुधवार रात को बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ वर्षा शुरू हुई। आंधी भी चली। इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। कुछ देर हुई वर्षा से मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं गुरुवार सुबह भी हल्की वर्षा हुई। उधर, रात में चली आंधी से गेहूं व मक्का की फसल फिर आड़ी हो गई है। कुछ जगह बिजली के तार टूटे।