jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश के संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश के संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि COVID-19 ने हर देशवासी को बहुत कुछ सिखाया है। प्रधानमंत्री ने लोगों से त्योहारों के मौसम के लिए खादी, हैंडलूम, कुटीर उद्योग से जुड़ी आपकी हर खरीदारी वोकल फार लोकल ’ इस अभियान को मजबूत करने का आग्रह किया।

- Install Android App -

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए नदी भौतिक वस्तु नहीं है, बल्कि एक जीवित ईकाई है। इसलिए तो हम नदियों को मां कहते हैं इनका संरक्षण करना जरूरी है।आने वाला समय त्यौहारों का है | पूरा देश मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की असत्य पर विजय का पर्व भी मनाने वाला है। लेकिन इस उत्सव में हमें एक और लड़ाई के बारे में याद रखना है – वो है देश की कोरोना से लड़ाई। टीम इंडिया इस लड़ाई में रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। वैक्सीनेशन में देश ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस लड़ाई में हर भारतवासी की अहम भूमिका है। हमें अपनी बारी आने पर वैक्सीन तो लगवानी ही है पर इस बात का भी ध्यान रखना है कि कोई इस सुरक्षा चक्र से छूट ना जाए। अपने आस-पास जिसे वैक्सीन नहीं लगी है उसे भी Vaccine centre तक ले जाना है |  मुझे उम्मीद है इस लड़ाई में एक बार फिर टीम इंडिया अपना परचम लहराएगी। हम अगली बार कुछ और विषयों पर ‘मन की बात’ करेंगे। आप सभी को, हर देशवासी को, त्यौहारों की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ –