नई दिल्ली । कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं रायबरेली की पूर्व विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर निशाना साधा।अदिति सिंह ने कहा कि प्रियंका बिन बाप की बेटी को परेशान कर रही हैं। दरअसल, अदिति सिंह के पति अंगद सैनी पंजाब में विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद अदिति ने प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ मोर्चा खोल लिया। अदिति का आरोप है कि प्रियंका गांधी ने मेरे पति पर मेरे खिलाफ बयानबाजी करने का दबाव बनाया था। हालांकि, अदिति सिंह के पति अंगद सैनी को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। इसी बीच अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं, कैंपेन पर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा कि मैं लड़की हूं और लगातार लड़ रही हूं।
रायबरेली की सदर सीट से विधायक रही अदिति ने हाल ही में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें रायबरेली सदर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर उनके परिवार का दबदबा 33 साल से चला आ रहा है।कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की रायबरेली सदर सीट से अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं।
अदिति के पिता ने आखिरी बार साल 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ा था।जिसमें उन्हें जीत मिली थी। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्होंने 2017 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया और अपनी बेटी को कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़वाया। अदिति सिंह के पिता का सितंबर 2019 में देहांत हो गया था।
ब्रेकिंग
जल जीवन मिशन की सभी पेयजल योजनाएं शीघ्रता से पूर्ण करें कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश
खेती किसानी हरदा: मूंग उपार्जन के लिए 60 केन्द्रों पर 5 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीयन
अगले 4 दिन में पूरे मध्य प्रदेश पर होगा मानसून! अधिकांश जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी
दुल्हन के बेडरूम से हुई आहट से दूल्हे की नींद टूटी ! तलाशी में सन्दूक मे मिला प्रेमी उसके मुंह पर का...
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
खिरकिया: गोलमाल है भाई सबकुछ गोलमाल ! बबन राव नामक व्यक्ति की नियुक्ति बनी दो विभागों के लिए पहेली, ...
अजब गजब - नवविवाहिता पत्नि मायके से प्रेमी संग भागी, पति बोला मै खुशकिस्मत हूं मरने से बच गया
हरदा: राम जानकी मंदिर रनआई कला में मंदिर समिति की 30 एकड़ जमीन की सार्वजनिक नीलामी हो, तीन साल से भग...
हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं: ग्रामीण पहुँच मार्गों ...
हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जमीन से जुड़े मामले ज्यादा आए

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |