ब्रेकिंग
हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे हज़रत सैयद हंडिया शाह भडंग पीर बाबा की दरगाह पर सालाना 23 वें उर्स चढ़ाई चादर

प्री-मानसून गतिविधियां जारी, इन 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़िए मौसम का हाल

Weather Update: देश में मानसून इस बार जल्दी आया है। निर्धारित समय से 3 दिन पहले केरल तट पर दस्तक देने के बाद सही गति से आगे बढ़ रहा है। वहीं उत्तर तथा मध्य भारत में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होच चुकी हैं। कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते गरज के साथ बारिश शुरू हो गई है। दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में आंधी के साथ बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है। इस बीच, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इन राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है। उत्तराखंड के एक या दो हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी हल्की हो सकती है। जबकि हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

- Install Android App -

पिछले 48 घंटों में इन राज्यों में हुई बारिश

स्कायमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दिनों तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट भारी बारिश हुई। जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट स्थानों पर धूल भरी आंधी, गरज के साथ बारिश और ओले गिरे।