jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

पड़ोस की युवती से प्यार करना युवक को पड़ा भारी मिली दर्दनाक मौत

मृतक युवक

दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह जिले में शनिवार सुबह लड़की के प्यार ने एक प्रेमी की जान ले ली।. प्रेमिका के परिजन लड़के के ऊपर टूट पड़े और उसके सीने में इतने चाकू घोंपे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने दर्दनाक तरीके से इस घटना को अंजाम दिया. हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना स्थल सहित पूरे मोहल्ले में चारों ओर चीख-पुकार मच गई।
. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपियों पहचान कर रही है।

- Install Android App -

. पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम अमीन खान है. उसके मामा हासिम खान ने भांजे की हत्या का आरोप शकील, इरशाद और इमरान पर लगाया है. उनके मुताबिक, भांजा अमीन उन्हें बाइक से सब्जी मंडी छोड़कर वापस आ रहा था. इधर, घर के पास ये तीनों आरोपी खड़े थे. तीनों ने अमीन की बाइक पर चाकू फेंका, जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक तीनों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया.

मां ने देखा बेटे पर हमला

हासिम ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन ने आरोपियों को हमला करते देख लिया. जब तक वह बेटे तक पहुंचती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. अमीन का आरोपियों के परिवार की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बात को लेकर शुक्रवार शाम भी मृतक का परिवार के सदस्यों से विवाद हुआ था और शनिवार सुबह उसकी हत्या कर दी।.