jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

फिर सक्रिय होगा मानसून, बारिश होने की संभावना बढ़ी

मकड़ाई समाचार  राजस्थान | सुस्त पडे़ मानसून के साथ ही दिन के साथ ही दिन के साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में पारा जहां 40 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया। मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक प्रदेश में छह सितंबर के बाद फिर से नया परिसंचरण तंत्र सक्रिय होने से मानसून सक्रिय होने के आसार हैं। फिलहाल 27 अगस्त के बाद से मानसून का दौर थमा हुआ है। विभाग के अनुसार मानसून सीजन का दूसरा दौर सात सितंबर के आसपास से तीन से चार दिन के शुरू हो सकता है। इस बीच लोगों को इस सप्ताह भी गर्मी और उमस से परेशान होना पडे़गा। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर संभाग में लगातार सूर्यदेव के तेवर तीखे होते नजर आ रहे हैं।राजस्थान में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 49 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जो साल 2019 के बाद सर्वाधिक है। साल 2019 में पूरे मानसून सीजन में 583.6 एमएम औसत पानी बरसा था जबकि इस बार 28 अगस्त तक 538.5 एमएम औसत बारिश हो चुकी है। राजस्थान में सबसे अधिक बारिश वाले जिलों में झालावाड़ टॉप पर है। यहां सबसे ज्यादा 1178 एमएम बारिश अब तक हो चुकी है, जबकि सबसे कम बारिश 295 एमएम बारिश हनुमानगढ़ जिले में हुई है|