jhankar
ब्रेकिंग
हरदा / खिड़कीवाला : नन्हे कदमों ने बढ़ाया स्कूल की ओर सफर, आंगनवाड़ी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में ... 25 जून 2026 गुरूवार देश -विदेश से समाचार की मुख्य झलकियां हंडिया : शहादत की याद में सजेंगे ताजिये, शाम 6 बजे होगा विसर्जन! चौपाटी और चाओड़ी पर युवाओं के हैरत... 25 जून 2026, गुरुवार – मध्य प्रदेश के मुख्य समाचार 1. MP में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश-अलर्... MP में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, 30 जिलों में बारिश-अलर्ट 25 जून 2026, गुरुवार – हरदा जिले का मौसम ☔ 25 जून 2026, गुरुवार – भारत का मौसम अपडेट 🌦️ 📅 25 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू!

बंद कमरे में युवती के साथ इश्क लड़ा रहे थे कोचिंग वाले सर, गांव वालों ने पकड़कर किया ये हाल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा

बक्सर। बिहार के बक्सर में एक शिक्षक की काली करतूत सामने आई है। यहां एक कोचिंग संचालक युवती के साथ रंगरलियां मनाते बंद कमरे में पकड़ा गया। इसके बाद कुछ लोगों ने जमकर उसकी धुनाई कर दी और घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दुराचारी शिक्षक ने अपने कुकर्म पर पर्दा डालने के लिए मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज करवाया है।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में कोचिंग चलाने वाला एक प्राइवेट शिक्षक ब्रह्मपुर थाना से कुछ ही दूरी पर एक मकान में रात के समय अक्सर महिलाओं को साथ लेकर आता था। उसके कुकर्म की जानकारी लोगों को पहले से ही हो गई थी। थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात भी एक विवाहित युवती के साथ घर में आया। पहले से ही मौके की तलाश में कुछ लोगों ने दुराचार करते हुए उस शिक्षक को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। शिक्षक की धुनाई की घटना का बकायदा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में जारी भी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। उल्टे शिक्षक ने अपने कुकर्म पर पर्दा डालने के लिए मारपीट करने और युवती से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के विरुद्ध ब्रह्मपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना की वायरल वीडियो में कोचिंग संचालक शिक्षक की काली करतूत पूरी तरह से उजागर हो गई है। घटना में खुद को दोषी बताते हुए वह बार-बार माफी मांग रहा है और इस तरह की गलती नहीं करने की दुहाई देते हुए पैर भी पकड़ रहा है। पुलिस भी इस बात को अच्छी तरह से समझती है कि कोचिंग संचालक शिक्षक द्वारा कुकर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया और अपनी करतूत पर पर्दा डालने के लिए उसने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थाना अध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने भी स्वीकार किया कि शिक्षक दुराचारी है लेकिन पुलिस को सूचना न देकर लोगों ने गलती की है। लड़की का शिक्षक से नजदीकी रिश्ता है। इसलिए लड़की द्वारा किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है।