jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

बच्ची का अपहरण करने आए दो बदमाश को लोगों ने दबोचा

 

नई दिल्ली । मालवीय नगर थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव में सोमवार रात कार सवार बदमाशों ने 10 साल की बच्ची का अपहरण करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने और विरोध करने पर स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया। वहीं, दूसरा बदमाश भाग गया। पकड़े गए  बदमाश की पहचान अफजल के रूप में हुई है।

- Install Android App -

लोगों ने बदमाश को जमकर पीटा

जमकर पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अफजल से पूछताछ के आधार पर दूसरे आरोपित की पहचान अजर के रूप में हुई है। दोनों रिश्तेदार हैं ओर कैब चलाते हैं। दूसरे आरोपित को गिरफ्तार करने व दोनों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने मालवीय नगर थाने पर प्रदर्शन भी किया।