jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

बजट अब एक इवेंट बन गया है, आम आदमी को कोई राहत नहीं मिली- बीजेपी की हार तय है: सचिन पायलट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने आज बजट 2022 पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बजट को लेकर उन्होंने कहा कि इस बजट में कुछ नहीं है। आम आदमी के लिए कोई घोषणा नहीं की गई। बजट सिर्फ आय और खर्च का हिसाब नहीं होता।  इस वक्त देश में तीन मुद्दे अहम हैं. महंगाई, बेरोजगारी और किसान। इन तीनों के लिए बजट में कोई घोषणा नहीं की गई. सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।  सरकार ने मनरेगा जैसी योजना का बजट भी घटा दिया है।  बजट में जनता को सरकार से बहुत उम्मीदें थी, लेकिन सब धरी की धरी रह गईं।

उन्होंने कहा कि अगर देश की जीडीपी की तुलना करनी है तो चीन की अर्थव्यवस्था से करें,  सरकार आज हर संपत्ति का निजिकरण कर रही है, इससे सिर्फ कुछ लोगों को फायदा हो रहा है। इससे अमीर और गरब की खाई खाई बढ़ रही है।

- Install Android App -

बजट का चुनाव पर प्रभाव पड़ने को लेकर पायलट ने कहा कि बजट अब एक इवेंट बन गया है। दो घंटे भाषण होता है फिर लोग बात करते हैं, इसके बाद सब खत्म।

 सचिन पायलट ने कहा कि मैं कर्म योगी और मेहनती हूं। मुझे मेरे भविष्य और लक्ष्यों के बारे में पता है. मैं पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि जनता हमें फिर से जीताएगी. हम इस बार एक बार बीजेपी, एक बार कांग्रेस वाले रूटीन को तोड़ देंगे।

वहीं यूपी चुनाव को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि यूपी में कांग्रेस बहुत मजबूती से लड़ रही है। यूपी में मुद्दों को लेकर भटकाया जा रहा है।  वहां लखीमपुर खीरी में जो हुआ या उन्नाव में जो हुआ, सबको लेकर प्रियंका गांधी ने आवाज उठाई. इसका फायदा हमें चुनाव में जरूर मिलेगा और कांग्रेस के वोट शेयर में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी को बजट में कोई राहत नहीं मिली है। इसलिए यूपी पंजाब समेत सभी चुनावी राज्यों में बीजेपी की हार तय है. चुनाव में इसका कोई असर नहीं होगा।