jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

बड़ी लापरवाही : डॉक्टर ने ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में छोड़ दिया तौलिया, दर्द से तड़पती रही मरीज !

महिला ने पेट दर्द की शिकायत की, इसके बाद भी उसे 5 दिनों तक भर्ती रखा

अमरोहा। अमरोहा जिले में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। बांस खीरी गांव की एक महिला को प्रसव पीड़ा के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक डॉक्टर ने उसके पेट के अंदर तौलिया छोड़ दिया।

- Install Android App -

इस मामले को लेकर फिलहाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ के मुताबिक डॉक्टर मतलूब ने अमरोहा के नौगवाना सादात थाना क्षेत्र में सैफी नर्सिंग होम में बिना अनुमति के ऑपरेशन करने के बाद नजराना के पेट में तौलिया छोड़ दिया था। जानकारी के मुताबिक अस्पतालकर्मियों की लापरवाही की वजह से तौलिया अंदर रह गया था। महिला ने पेट दर्द की शिकायत की, इसके बाद भी उसे 5 दिनों तक भर्ती रखा, कहा गया कि बाहर ठंड की वजह से वह पेट दर्द का सामना कर रही थी।

वहीं, जब घर आने बाद भी महिला की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उसका पति उसे निजी अस्पताल लेकर गया, जहां उसे मामले की सच्चाई पता चली, जिसके बाद ऑपरेशन कर उसका तौलिया हटाया गया। महिला के पति ने लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ सिंघल ने मंगलवार को कहा, “मुझे मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से घटना के बारे में पता चला और नोडल अधिकारी डॉ. शरद से मामले को देखने के लिए कहा है। हम जांच पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी दे सकते हैं।”