jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

बढ़त के साथ खुला बाजार ट्रेडिंग के बाद गिरा

मुंबई. सप्ताह में कारोबार के दूसरे दिन आज बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 587 अंक ऊपर और निफ्टी 202 पॉइंट ऊपर खुले। ट्रेडिंग के दौरान बाजार 800 अंक से ज्यादा ऊपर जाने में सफल रहा। हालांकि,5 घंटे की ट्रेडिंग में बढ़त बनाने के बाद आखिरी घंटे में सेंसेक्स लुढ़क गया। अभी सेंसेक्स 361.75 अंक नीचे 30,328.27 पर और निफ्टी 85.30 पॉइंट नीचे 8,908.55 पर कारोबार कर रहे हैं। मंगलवार को बाबा साहब अंबेडकर जयंती के चलते बाजार बंद था। इससे पहले सोमवार को बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 469.60 अंक या 1.51% नीचे 30,690.02 पर और निफ्टी 118.05 पॉइंट या 1.3% नीचे 8,993.85 का कारोबार किया था।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 2.39 फीसदी की बढ़त के साथ 558.99 अंक ऊपर 23,949.80 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 3.95 फीसदी बढ़त के साथ 323.31 अंक ऊपर 8,515.74 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 3.06 फीसदी बढ़त के साथ 84.43 पॉइंट ऊपर 2,846.06 पर बंद हुआ। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.35 फीसदी गिरावट के साथ 9.92 पॉइंट नीचे 2,817.36 पर बंद हुआ।

3 मई तक बढ़ा दिया गया लॉकडाउन

- Install Android App -

देशभर में 21 दिन से जारी लॉकडाउन 19 दिन और बढ़ा दिया गया है। अब ये 3 मई तक चलेगा। चर्चा तो 30 अप्रैल तक की थी, लेकिन इसे तीन दिन और बढ़ाया गया है। वजह ये हो सकती है कि 1 मई को मजदूर दिवस की छुट्टी, 2 और 3 को शनिवार-रविवार। 20 अप्रैल से कुछ जरूरी चीजों में थोड़ी छूट दी जाएगी। ये छूट वहां मिलेगी, जहां कोरोना नहीं फैलेगा। आज एक गाइडलाइन भी जारी की जाएगी।

देश और दुनिया में कोरोनो से मौतें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हजार 487 हो गई है। इनमें 9,733 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं, 1,361 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 393 हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब 2 हजार 684 संक्रमित हो गए हैं। यहां मंगलवार को 18 लोगों की मौत हुई। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 19 लाख 97 हजार 906 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 26 हजार 604 की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये कि इसी दौरान चार लाख 78 हजार 557 मरीज स्वस्थ भी हुए। अमेरिका में मौत का आंकड़ा 26 हजार 47 हो गया है।