jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

275 स्कूलों में 185 शिक्षक ,क्या एक शिक्षक दो स्कूल में पढ़ा रहे हैं-धरमलाल कौशिक भाजपा विधायक

मकड़ाई समाचार छत्तीसगढ़|बस्तर में 275 स्कूलों में मात्र 185 शिक्षकों की नियुक्ति,धरमलाल कौशिक ने बस्तर मेें स्कूल खोलने के बाद शिक्षकों की भर्ती नहीं करने और स्वामी आत्मानंद स्कूलों के भवनविहीन होने का मामला उठाया।

विधानसभा में प्रश्नकाल में एकलव्य विद्यालय में भ्रष्टाचार और अधिकारियोें पर कार्रवाई नहीं करने का मुद्दा भाजपा विधायकों ने उठाया। विधायक केएम बांधी, धरमलाल कौशिक, , अजय चंद्राकर ने कहा कि करोड़ों रुपये की खरीदी भंडार क्रय नियम की अनदेखी करके हुई। मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि दागी अधिकारियोें पर कार्रवाई की गई है। विधायकोें ने पूछा कि क्या कार्रवाई की गई। मंत्री ने कहा कि विभागीय जांच की जा रही है। विपक्षी विधायकोें ने मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर बहिर्गमन किया।

एकलव्य विद्यालय मेें अनियमितता पर हंगामा
इससे पहले धरमलाल कौशिक ने बस्तर मेें स्कूल खोलने के बाद शिक्षकों की भर्ती नहीं करने और स्वामी आत्मानंद स्कूलों के भवनविहीन होने का मामला उठाया। कौशिक ने पूछा कि बस्तर मेें 275 बंद स्कूलों को खोला गया, लेकिन इसमेें सिर्फ 185 शिक्षक पढ़ा रहे हैैं। मंत्री बताएं कि क्या एक शिक्षक दो स्कूलों मेें पढ़ा रहे हैैं।
अजय चंद्राकर ने पूछा कि शिक्षकों की भर्ती किसने की और योग्यता क्या रखी गई है। मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि डीएमएफ की राश्ाि से स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।  स्कूलों मेें शिक्षकों  की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा है। मंत्री टेकाम ने कहा कि संवेदनश्ाील क्षेत्र है। वहीं, विपक्ष के आक्रमण का मंत्री भगत ने जवाब दिया। भगत ने कहा कि भाजपा सरकार मेें स्कूल बंद कर दिए गए । कांग्रेस सरकार स्कूलों को खोल रही है। आदिवासी क्षेत्रोें मेें बच्चोें के शिक्क्षा के अधिकार को भाजपा सरकार ने छीना है।
मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल मेें 13,189 पद स्वीकृत है। इसमेें 10307 पद भरे गए, जिसमेें 4283 प्रतिनियुक्ति और 6024 अस्थ्ााई नियुक्ति की गई है। जो स्कूल पहले से थे, उन्हीं में ये खोला गया है। 181 स्कूलों के जीर्णोद्धार के लिए निविदा बुलाई गई है। भवन अलग से बनाने का प्रविधान नहीं है।