jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, हादसे में 24 यात्री घायल, 5 की हालत गंभीर

गोमती नदी के पुल के पास बस खुटार की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई

शाहजहांपुर। पलिया हाईवे पर खुटार थाना क्षेत्र में गांव लक्ष्मीपुर के पास सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 24 यात्री घायल हुए हैं। पांच यात्रियों की हालत गंभीर होने के चलते उनको शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

- Install Android App -

बता दें कि शुक्रवार शाम शाहजहांपुर डिपो की बस मथुरा से गौरीफंटा के लिए निकली थी। शनिवार सुबह करीब छह बजे बस शाहजहांपुर से गौरीफंटा की ओर रवाना हुई। आठ बजे खुटार पुवायां के बीच गोमती नदी के पुल के पास बस खुटार की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक गलत साइड में आ गया था।

यात्रियों का कहना है कि घने कोहरे में ट्रक एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस के सामने आ गया और टक्कर हो गई। हादसे की खबर मिलते ही खुटार पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को खुटार सीएचसी भिजवाया। बस के चालक, परिचालक सहित पांच यात्रियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।