jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : अवैध शराब की बिक्री से बिगड़ रहे घरों के हालात, महिलाओं ने थाने में लगाई गुहार,,,, अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप रानी दुर्गावती जयंती पर वीरता को यादकर आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजलि पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज, इमरान की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च, सेना ने मोर्चा संभाल... MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स...

बाइक चोरों से भिड़े पुलिसवाले, सिपाही को दिखाई तलवार

मकड़ाई समाचार इंदौर। वाहन चोर और पुलिसवालों का आमना-सामान हो गया। बदमाश बाइक लेकर भाग रहे थे। सिपाहियों ने उन्हें ललकारा तो तलवार दिखा दी। हालांकि पुलिस ने इसकी थाने में शिकायत नहीं की है। बदमाश भी बाइक लेकर भागने में सफल हो गए। पूरा घटनाक्रम एमआइजी थाना क्षेत्र स्थित नेहरु नगर का है। मंगलवार रात सिपाही गोविंद द्विवेदी और राघवेंद्र सिंह गश्त कर रहे थे। तड़के करीब 5.30 नेहरु नगर स्थित चार नंबर रोड़ पर दो बाइक पर तीन लोग दिखाई दिए। सिपाहियों ने रोकने की कोशिश की तो बदमाश भागने लगे। बाइक चला रहे सिपाही गोविंद ने बाइक को टक्कर मार कर गिरा दिया। जैसे ही बदमाश गिरा तो उसने तलवार निकाली और मारने दौड़ा। बदमाशों ने जवानों पर ईंट और पत्थर से हमला शुरू कर दिया। बदमाश भागते हुए एक नंबर गली की तरफ आ गए और सिपाहियों को मारने की धमकी देते रहे। हमले के दौरान चुराई गई बाइक छोड़ कर भाग गए। बाइक परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित चार नंबर रोड से चुराई थी।

फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही थी पुलिस

- Install Android App -

क्षेत्र में लंबे समय से दोपहिया वाहन चोरी हो रहे थे। पुलिसवालों को चोरों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए थे। सिपाही फुटेज लेकर आरोपितों को तलाश रही थी। इसी दौरान टोपा पहने बदमाश दिखाई दे गए। सिपाही दोनों को पहचान गए और ललकारना शुरूु किया। पुलिस को शक है कि वारदात में कंजर गैंग का हाथ है। आरोपित वाहन चुराकर इंजिन व अन्य पार्टस बेच देते है।

बाइक लेकर आते है बदमाश, बाइक लेकर भाग जाते

चोर बाइक लेकर आते है और रैकी कर बाइक चुरा लेते है। एक बदमाश लॉक तोड़ने में एक्सपर्ट रहता है। जबकि दूसरा तंग गलियों और उबड़-खाबड़ रास्तों पर बाइक दौड़ाने में एक्सपर्ट रहता है। दूसरा बदमाश चाकू, तलवार रखता है और सामना होने पर हमला करने से नहीं चूकता।