jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की फायरिंग

  हरियाणा । रोहतक के शिवाजी कालोनी थाना क्षेत्र के रिटौली गांव स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने मैनेजर और सेल्समैन के साथ मारपीट की और नकदी लूटकर वहां से फरार हो गए। आरोपितों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। 

- Install Android App -

कर्मचारियों के साथ की मारपीट

पेट्रोल पंप कर्मचारियों के विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें गोली मारने की भी धमकी दी। इसके बाद आरोपितों ने उनसे 47857 रुपये लूट लिए और बाहर बाइक पर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ वहां से फरार हो गए। आरोपितों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपितों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।