jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

बागदा बुजुर्ग में 501 पत्थरो से निर्मित की गुफा की झांकी, हनुमानजी का किया भव्य श्रृंगार 

सुनील पटल्या बेड़िया। बागदा बुजुर्ग में भगवान हनुमान जनमोत्सव को लेकर रामभक्तों ने करीब 20 से 25 दिनों में 501 पत्थरो से निर्मित कर गुफा की झांकी तैयार की गई। जिसमे भगवान हनुमानजी को विराजमान कर भव्य श्रृंगार किया गया। हनुमान जयंती को लेकर विशेष महाआरती कर छप्पन भोग भी लगाया गया। हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष हीरालाल भटाणया व कोषाध्यक्ष तेजकरण पटेल ने बताया कि है भगवान हनुमान जनमोत्सव को लेकर ग्राम के युवाओं द्वारा करीब एक महीने पूर्व रूप रेखा तैयार कर हनुमानजी की झांकी को लेकर गुफा तैयार की गई। गुफा के अंदर भगवान हनुमानजी को विराजित किया गया। जिसकी आकर्षक लाइटिंग से साज सज्जा कर 56 भोग लगाया गया। जिसके दर्शन करने के लिए ग्रामीणों व आसपास ग्रामो के श्रद्धालुओं की भीड़ दिन भर रही। वही इसी दिन ग्राम में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमे ग्रामीणों द्वारा भोजन प्रसादी ग्रहण की गई। इस दौरान झांकी निर्माण मे नरेंद्र पाटिल, जितेंद्र मिस्त्री, महेंद्र कानवा, मोहन पटेल सुनील भटानिया आदि युवाओं का सहयोग सहरानीय रहा। साथ ही बेड़िया नगर के सिलटपूरा  हनुमान मंदिर व शंकर मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । वहीं आसपास क्षेत्र में भी हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई ।