jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश

खिरकिया के व्यापारी ने एक महिला को मोबाइल पर आकर्षित करने संदेश भेजें, पति ने दिया शिकायती आवेदन!

मकड़ाई समाचार हरदा/खिरकिया। खिरकिया के एक व्यापारी भरत हेड़ा की शिकायत करते हुए वार्ड क्रमांक 9 के अरुण पांडे ने  छिपाबड़ थाना में शिकायती आवेदन 12 अप्रैल को दिया। अरुण कुमार ने उनकी पत्नी को एक व्यापारी द्वारा आकर्षित करने और डोरे डालने की बात कहते हुए मोबाइल पर संदेश भेजने की शिकायत थाना कोतवाली छिपाबड़ से की।  अरुण ने बताया कि  कई दिनों से शुभकामनाओं के मैसेज मेरी पत्नी के मोबाइल पर आ रहे थे। मोबाइल 9826640109 ट्रू कॉलर पर सर्च करने पर भरत हेड़ा नाम बताया गया।
अरुण ने आवेदन में कहा कि परिचितों से चर्चा करने पर पाया कि संदेशकर्ता व्यक्ति का चरित्र ठीक नहीं है। अरुण ने आवेदन में बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा पत्नी के आने जाने के समय पर ध्यान रखा जा रहा है। अरुण कुमार द्वारा मेसेज करने वाले इस नम्बर से बात करने पर भरत हेड़ा द्वारा माफी मांगने की बात आवेदन में कही गयी।

- Install Android App -

माफीनामा –

इधर, 14 अप्रैल को एक माफीनामा पत्र मीडिया में  वायरल हुआ जिसमें भरत लक्ष्मी नारायण हेड़ा 54 वर्ष के नाम से सादे कागज पर मोबाइल के संदेशों को भूलवश भेजना बताते हुए माफी माँगी गयी। जारी माफीनामे में अरुण कुमार व उनकी पत्नी से  माफी की मांग की गई है।उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता और उनके आवेदन में उल्लेखित व्यक्ति दोनों एक ही वार्ड क्र 9 में रहते हैं।