jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

बारिश की वजह से ढहा कालका-शिमला हाईवे का बड़ा हिस्सा, दोनों तरफ फंसी कई गाड़ियां

धंस गया कालका शिमला नेशनल हाईवे

- Install Android App -

हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से सोलन जिले में कालका-शिमला कालका हाईवे फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। फ्लाईओवर के ढहने से दो वाहन भी टकरा गए। हालांकि संयोग से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे की वजह से यातायात बाधित हो गया है और दोनों तरफ कई गाड़ियां फंस गई हैं। इसके रिपेयर का काम जारी है। आपको बता दें कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे 5 एक चार-तरफा सुरंग से जुड़ता है। फिलहाल सभी ओर से यातायात बंद कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया कि हिमाचल में कल रात से भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कई इलाकों में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। सभी जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई। कुल्लू जिले में भूस्खलन के बाद मलबे में दो लोग जिंदा दब गए। जबकि कई दुकानें और वाहन बह गए। कई जगहों पर बारिश और बाढ़ की वजह से हाईवे ब्लॉक हो गए हैं।