jhankar
ब्रेकिंग
गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ हरदा : दर्दनाक घटना मिट्टी खदान में डूबने से महिला एवं बेटी की हुई मौत

मकड़ाई समाचार हरदा। हंडिया तहसील के ग्राम कायागांव में ग्राम कोटवार रामचन्द्र से मिली।जानकारी के अनुसार ग्राम कायागांव की मुरुम खदान में एक महिला मनीषा बाई पत्नी सुंदरलाल कोरकू उम्र लगभग 25 वर्ष एवं बेटी रोली उम्र लगभग 07 वर्ष की पानी मे डूबने से मौत हो गई। घटना अभी शाम की बताई जा रही है। दोनों ग्राम रातातलाई की रहने वाली हैं। महिला अपनी बुआ के घर ग्राम कायागांव में मेहमानी आयी हुई थी। महिला मजदूर परिवार से है। दोनों की मुरुम खदान के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों व परिजन/रिश्तेदारों की मदद से दोनों के शवों को गड्ढे से बाहर निकाल लिए गया है। पुलिस को ग्राम कोटवार द्वारा सूचना दे दी गई।