jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ हरदा : लापरवाही पड़ेगी भारी आज 186 सेम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव, शासन की गाइडलाइन की खुलेआम धज्जियाँ उड़ा रहे जिम्मेदार, व नेता जनप्रतिनिधि

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले में लगातार कोरोना का कहर जारी है। वही मध्यप्रदेश शासन की गाईड लाइन के आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित होकर रह गए। कोविड19 का पालन करवाने में जिला प्रशासन के अधिकारी नाकाम साबित हो रहे है। होटलो में भीड़ लगीं है। नेता जनप्रतिनिधि या दुकानदार सभी लोग दो गज की दूरी भूल गए। कहि सरकारी कार्यक्रमो में भी लोग बिना मास्क के घूम रहे है। इधर नगर पालिका व पुलिस प्रशासन सिर्फ चॉक चौराहों पर निकलने वाले बिना मास्क लगाए लोगो के चालान काट रही है। दूसरी ओर यात्राओं में कार्यक्रमो में लोग न तो मास्क लगा रहे और नही दो गज की दूरी का पालन कर रहै है। आज कोविड19 के सबसे ज्यादा मरीज हरदा में मिले। यह आंकड़े बहुत ही डरावने है। अभी भी समय रहते जिला प्रशासन को एक्शन लेना चाहिये। नही तो कोरोना की चपेट में पूरा जिला आ सकता है। पिछले वर्ष कोरोना का विकराल रूप हम सभी ने देखा है।

आज दिनांक 02.02.2022 को 83 व्यक्ति कोरोना से स्वास्थ्य होकर डिस्चार्ज हुये दिनांक 31.01.2022 को भेजे गये सेम्पल की दिनांक 02.02.2022 को शाम 5ः00 बजे प्राप्त रिपोर्ट अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा ने आज दिनांक 02.02.2022 को कोरोना हेल्थ बुलेटिन जारी किया जो इस प्रकार है, आईडीएसपी शाखा हरदा से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार जिला कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर के द्वारा होम आइसोलेषन में रहने वाले सभी पाजीटिव मरीजो का फालोअप लिया जा रहा है। जिला कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर से संपर्क करने हेतु हेल्पलाईन नम्बर 1075 पर संपर्क करे।

- Install Android App -

लैब रिपोर्ट की जानकारी:-
 01.जनवरी. 2022 से आज दिनांक तक भेजे गये कुल सैम्पल की संख्या :- 32924
 आज दिनांक 02.02.2022 को भेजेे गये सैम्पल की संख्या :- 1200
 01.जनवरी. 2022 से आज दिनांक तक कुल प्राप्त रिर्पोट की संख्या :- 31724
 आज दिनांक 02.02.2022 को कुल प्राप्त रिर्पोट की संख्या :- 1200
 आज दिनांक को कोरोना पाजिटिव मरीज की संख्या :- 186
 आज दिनांक 02.02.2022 तक कुल कोरोना पाजिटिव मरीजो की संख्या :- 1211
 आज दिनांक को कोरोना से स्वास्थ्य होकर डिस्चार्ज हुये मरीज की संख्या :- 83
 आज दिनांक तक कुल कोरोना से स्वास्थ्य होकर डिस्चार्ज हुये मरीज की संख्या :- 674
 आज दिनांक तक कुल सक्रीय मरीजो की संख्या :- 537

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा ने बताया कि आज दिनांक 02.02.2022 को 1200 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 1014 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव तथा 186 सेम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई है, तथा 2400 सेम्पल की रिर्पोट आना शेष है।
शहरी क्षेत्र हरदा में-40 हंडिया क्षेत्र में-17,खिरकिया क्षेत्र में-24, सिराली क्षेत्र में-29, टिमरनी क्षेत्र में 66 एवं रहटगांव क्षेत्र में-10 पाजीटिव व्यक्ति पाये गये है,जिसमें से 70 महिला एवं 116 पुरूष है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा ने कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिर्वतन सघन अभियान के अन्तर्गत आम नागरिको से अपील की है कि वे घर से बाहर जब भी जायें,मास्क पहन कर जायें। हाथ धोएं बार-बार। अनावष्यक यात्रा से बचें, बार-बार अपनी ऑंख नाक और मुंह को छूने से बचें,आपस में दो गज की दूरी बनायें। जिन लोगो को कोरोना के लक्षण लगने पर जिले के फीवर क्लिनिक हरदा,हंडिया,टिमरनी,खिरकिया,रहटगांव एवं सिराली या आर.आर.टीम के माध्यम से अपना कोविड टेस्ट करावें।