jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने प्रियंका गांधी पहुंची देहरादून, वर्चुअल रैली को करेंगी संबोधित

देहरादून| कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी देहरादून पहुंची। जहां प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रियंका गांधी का जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया। दरअसल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी करेंगी। इसके लिए प्रियंका गांधी सुबह करीब दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना हो गईं।

विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर दिसंबर में राहुल गांधी की रैली के बाद यह पार्टी की दूसरी बड़ी रैली होगी। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी रैलियों के लिए एक हजार लोगों की संख्या निर्धारित की गई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रियंका की इस रैली को वर्चुअल रूप से राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को कवर करेगी। दून के कैनाल रोड पर स्थित लग्जूरिया फार्म में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित होने वाली इस चुनावी जनसभा के लिए पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी रैली में प्रियंका गांधी पार्टी के घोषणा पत्र को भी जारी करेंगी।

- Install Android App -

जनता के सम्मुख रखा जाएगा कार्यों का ब्यौरा

इसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा जनता के सम्मुख रखा जाएगा। मंगलवार देर शाम संगठन महामंत्री मथुरादत्त जोशी, अमरजीत सिंह, शांति रावत, प्रतीमा बड़ोनी आदि नेताओं ने रैली स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।