मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा से खिरकिया यह सड़क जो हरदा से खंडवा मुख्य मार्ग भी है। शासन प्रशासन सरकार की अनदेखी के कारण अब मौत वाली सड़क बन गई है। इस सड़क पर हर दिन घटनाएं होती है। महीने में चार पांच लोगो की जान चली जाती है। लेकिन आज जिस सड़क का नवीनीकरण होना था। उसकी सिर्फ मरम्मत की जा रही है। हरदा जिले में नेताओ के घर तक पक्की सड़क बन जाती है। लेकिन जिस सड़क से आम जनता होकर गुजरती है। उन सड़को की हालत को देखने वाला कोई नही है। आए दिन हो रहे हादसों से किसी के घर का चिराग दुनिया छोड़कर चला जाता है। लेकिन अधिकारी नेता मंत्री यह सिर्फ लोगो को झूठे वादे देते है। नई सड़क बन रही मंचो से भाषण बाजी होती है। जमीनी हकीकत सड़को पर सिर्फ धेगले लगाए जाते है।
बीती रात खंडवा रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बीड़ का रहने वाला अजय पिता रामभरोस शर्मा उम्र करीब 28 साल हरदा की नई सब्जी मंडी के पास कियोस्क सेंटर संचालित करता था, जो शनिवार रात को अपना काम करने के बाद अपने गांव बाइक से जा रहा था ।
तभी रास्ते में माखन भोग ढाबे के नजदीक उसकी बाइक स्लिप हो गई। दुर्घटना में उसे सिर में गम्भीर चोटें आ गई। जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां गम्भीर हालत देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे रैफर कर दिया। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम लेकर गए, लेकिन हालत गम्भीर होने के चलते एम्बुलेंस से उसे इंदौर के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान चापड़ा के पास से उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने मृतक के शव को जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मार्ग कायम कर लिया है। वही पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
अजय अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है जिसकी शादी हो गई है। अचानक हुए हादसे से घर का चिराग बुझ गया है। परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के पिता बीड में किसानी करते है।