jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : अवैध शराब की बिक्री से बिगड़ रहे घरों के हालात, महिलाओं ने थाने में लगाई गुहार,,,, अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप रानी दुर्गावती जयंती पर वीरता को यादकर आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजलि पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज, इमरान की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च, सेना ने मोर्चा संभाल... MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स...

बिरसिंहपुर में 6 नए पॉजिटिव केस,सरकारी अस्पताल का ड्रेसर भी संक्रमित

दीपक खरे

सतना।कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसों के मामले में जिले में सबसे टॉप पर चल रहे मझगवां ब्लॉक में पॉजिटिव केसों की संख्या में सोमवार को फिर इजाफा दर्ज किया गया है। मझगवां ब्लॉक के बिरसिंहपुर के एक ही वार्ड में फिर 6 नए कोरोना पेशेंट मिलने की पुष्टि हुई है। इनमे एक बिरसिंहपुर के सरकारी अस्पताल का ड्रेसर भी शामिल है। इन नए कोरोना मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 195 और एक्टिव केसों का आंकड़ा 74 हो गया है। जिले में सबसे अधिक 29 एक्टिव केस मझगवां ब्लॉक में और उसमे भी सर्वाधिक केस बिरसिंहपुर में पाए गए हैं।

सरकारी अस्पताल का ड्रेसर भी covid 19 पॉजिटिव ,की थी संक्रमित की जांच

सोमवार की सुबह आई जांच रिपोर्ट में 6 नए कोरोना पेशेंट बिरसिंहपुर के कंटेन्मेंट एरिया में मिलने की पुष्टि हुई है। इन नए मिले संक्रमित लोगों में बिरसिंहपुर के सरकारी अस्पताल में पदस्थ ड्रेसर भी शामिल है। ड्रेसर में कोरोना वायरस का संक्रमण बिरसिंहपुर के अग्रवाल परिवार के उस सदस्य के जरिये पहुंचा है जिसे जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बताया गया कि बिरसिंहपुर से जबलपुर ले जाये जाने के पहले ड्रेसर ने अस्पताल में डॉक्टर के निर्देश और निगरानी में उसकी जांच की थी। अग्रवाल के बिरसिंहपुर में पॉजिटिव निकलने के बाद ड्रेसर को होम क्वारन्टीन कर दिया गया था। बताया यह भी गया कि उसमे कोरोना के लक्षण नही नजर आ रहे लेकिन उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जबलपुर में भर्ती मरीज के परिवार के घर मे 3 नए मरीज, बेटी की सहेली भी चपेट में

- Install Android App -

अस्पताल के ड्रेसर के संक्रमित होने की वजह बने जबलपुर में भर्ती अग्रवाल परिवार के सदस्य के घर मे भी 3 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमे से 2 उसके परिवार के ही सदस्य हैं। अग्रवाल परिवार की 24 वर्षीया युवती और 28 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा इन्ही के घर मे किराए पर रहने वाली अग्रवाल परिवार की कोरोना पॉजिटिव निकली युवती की 23 वर्षीया सहेली भी संक्रमण की चपेट में आ गई है। अग्रवाल और द्विवेदी परिवार वार्ड नंबर 8 में बने एक ही घर मे अलग अलग फ्लोर पर रहते हैं। यह वार्ड पहले से ही कंटेन्मेंट एरिया घोषित है।

वार्ड नंबर 7 के संक्रमित युवक के पिता और दादा भी निकले पॉजिटिव

पहले से ही कंटेन्मेंट एरिया बनाये जा चुके बिरसिंहपुर के एक और वार्ड नंबर 7 में भी दो नए कोरोना पेशेंट मिले हैं। पहले ही संक्रमित पाए जा चुके अग्रवाल परिवार के 24 वर्षीय युवक के 44 वर्षीय पिता और 62 वर्षीय दादा में भी covid 19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया गया कि युवक की जांच 24 जुलाई को हुई थी जिसकी रिपोर्ट 28 जुलाई को आई। युवक समेत 17 लोग बिरसिंहपुर में एक साथ पॉजिटिव पाए गए थे। कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान प्राइमरी कॉन्टेक्ट्स की भी सेम्पलिंग हुई थी जिसमे अब युवक के पिता और दादा भी संक्रमित निकले हैं।

मझगवां के 29 में से 24 एक्टिव केस बिरसिंहपुर में ,मैहर में कुल मामले ज्यादा

जिले में सबसे ज्यादा 29 एक्टिव केस मझगवां ब्लॉक में है लेकिन उनमें से अकेले 24 बिरसिंहपुर के हैं। यह संख्या जिले के किसी भी क्षेत्र के मुकाबले सर्वाधिक है। मझगवां में अब तक 42 कोरोना मरीज मिल चुके हैं जिनमे से 13 स्वस्थ्य हो कर घर जा चुके हैं। हालांकि टोटल एक्टिव केसों की संख्या के मामले में 51 के आंकड़े के साथ मैहर सबसे ऊपर है लेकिन यहां का रिकवरी रेट भी अच्छा है। मैहर में फिलहाल एक्टिव मामले सिर्फ 13 हैं जबकि 36 लोग स्वस्थ्य हो कर घर जा चुके हैं। यहां कोरोना वायरस 3 लोगों की जान भी ले चुका है जिनमे से एक महिला की मौत को जिले का स्वास्थ्य विभाग अपने बुलेटिन में अभी भी शामिल नही कर रहा है। सतना शहर में 31 में से 11 एक्टिव केस हैं और 16 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा 4 मौतें भी सतना में हुई हैं। सोहावल ब्लॉक में एक भी एक्टिव केस नही है जबकि नागौद – रामनगर में अब सिर्फ एक – एक एक्टिव केस है । कोटर के गोलहटा के युवक के रविवार को पॉजिटिव मिलने के बाद रामपुर ब्लॉक में 7 एक्टिव केस हैं तो उचेहरा में भी 6 लोगों के ठीक हो कर घर लौटने के बाद सिर्फ 2 एक्टिव केस बचे है।