jhankar
ब्रेकिंग
हरदा / खिड़कीवाला : नन्हे कदमों ने बढ़ाया स्कूल की ओर सफर, आंगनवाड़ी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में ... 25 जून 2026 गुरूवार देश -विदेश से समाचार की मुख्य झलकियां हंडिया : शहादत की याद में सजेंगे ताजिये, शाम 6 बजे होगा विसर्जन! चौपाटी और चाओड़ी पर युवाओं के हैरत... 25 जून 2026, गुरुवार – मध्य प्रदेश के मुख्य समाचार 1. MP में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश-अलर्... MP में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, 30 जिलों में बारिश-अलर्ट 25 जून 2026, गुरुवार – हरदा जिले का मौसम ☔ 25 जून 2026, गुरुवार – भारत का मौसम अपडेट 🌦️ 📅 25 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू!

बिहार में कोरोना से संक्रमित 11 और लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों की संख्या हुई 12156

पटनाः बिहार में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान वायरस से संक्रमित 11 और मरीजों की मौत हो गई। इससे राज्य में अबतक कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12156 हो गई है।

- Install Android App -

राज्य के स्वास्थ्य विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में जिन 11 और लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है, उनमें भागलपुर में तीन तथा कटिहार, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, नवादा, पटना, पूर्णिया, सारण एवं सिवान का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 4,063 नए मामले सामने आए, जिनमें से सबसे अधिक 999 मामले पटना में सामने आए हैं। बिहार में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30,481 है।