मकड़ाई समाचार बिहार | छपरा जिले में जहरीली शराब से मौत पर सियासत तेज है। इधर मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार सुबह सामने आई जानकारी के अनुसार बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई। अभी भी कई लोगों की हालत गंभीर है, मरने वालों के घर में कोहराम मचा है। किसी का बेटा, किसी का पति तो किसी का कमाऊ भाई की मौत हो गई है। इस घटना से कई गांवों में मातम पसरा रहा है।
इधर बिहार सरकार के मंत्री समीर महासेठ का बेतुका बयान सामने आया है,,कहा कि पावर बढ़ाओ… सब बर्दाश्त कर लोगे। मंत्री के बयान के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने साफ कहा कि जो शराब पिएगा वो मरेगा|नीतीश कुमार ने आगे कहा कि विपक्ष शराब के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। बिहार में शराबबंदी से पहले भी जहरीली शराब से लोग मरते थे।छपरा में जहरीली शराब से अब तक 38 लोगों की मौतें हो गई हैं। छपरा सदर अस्पताल में 6 लोगों का इलाज अब भी जारी है। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। 24 से ज्यादा लोग अलग-अलग प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। मौत का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। अब तक 22 शवों का पोस्टमार्टम हुआ।कई लोगों ने शवों का चोरी चुपके भी अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने अब तक 20 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। लोगों में अपनों को खोने का गम तो है ही साथ ही कानूनी कार्रवाई की डर से भी लोग दहशत में है|
ब्रेकिंग
शहर में बढ़ रही मच्छरों की फौज, लाचार नगर पालिका प्रशासन मौसम का मिजाज बदलते ही मच्छरों का प्रकोप भ...
हरदा: कमल कुंज भाजपा कार्यालय में धूम धाम से मनाया भाजपा का 46 वॉ स्थापना दिवस*
बिन माँ बाप की लड़की को सोहेल खान ने बनाया लव जिहाद का शिकार: सोहेल खान ने राहुल शर्मा नाम से सोशल म...
अयोध्या नगरी: भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्यतिलक, दर्शन करने उमड़ा भक्तो...
पति ने पत्नि से झगड़े के बाद उसे ससुराल छोड़ा और घर आकर लगाई फांसी
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
नर्मदापुरम मे बड़ी कार्रवाई तो सीहोर जिले में सागोंन माफिया ने कीमती सागौन में लगाई आग, भेरूंदा का ...
केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व सीएम चौहान के काफिले का पुलिस वाहन पलटा! 3 जवान घायल
बनासकांठा: हंडिया: फटाखा ब्लास्ट में हंडिया के 11 वे मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत
सिवनी मालवा: टीकाकरण कार्यक्रम में ग्रामीण ने कुल्हाड़ी दिखाते हुए डॉक्टर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को...

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |