मकड़ाई समाचार असम | गुवाहाटी पुलिस ने देर रात एक एंबुलेंस से 14 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ को जब्त किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है पूछताछ चल रही है। ज्वाइंट सीपी पार्थ सारथी महंत ने बताया कि पुलिस को इस बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने देर रात एंबुलेंस की तलाशी ली।पुलिस के ज्वाइंट कमिशन्र पार्थ सारिथी महंत ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गुवाहाटी शहर की पुलिस ने मंगलवार रात एक एंबुलेंस से 50,000 याबा टैबलेट और 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 200 ग्राम हेरोइन सहित बड़ी संख्या में प्रतिबंधित दवाइयां जब्त की। इसके साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में कर रही है।
ब्रेकिंग
