jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम अबगांव खुर्द में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं भोपाल में सांसों पर संकट : बढ़ते प्रदूषण से चेस्ट क्लीनिक में मरीजों की भीड़, आधे से ज्यादा केस प्र... हरदा में एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.51 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार एमडी पाउडर केस में नया मोड़! भाजपा नेताओं ने पुलिस को घेरा किये सवाल , आखिर किस पुलिसकर्मी को बचा रह... आज से तीन दिन लगेगी किसान चौपाल, समस्याओं का होगा मौके पर समाधान 12 को लगेगा युवा रोजगार मेला पटाखे की चिंगारी से लकड़ी के मकान में लगी आग, महिला को पड़ोसियों ने बचाया पटाखे की चिंगारी से क्रिकेट ग्राउंड में रखा बारदाने का ढेर खाक, व्यापारी को लाखों का नुकसान महेश्वर में 19 को धनगर समाज का महाकुंभ सीएम मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि पोखरनी में 15 से संगीतमय भागवत कथा, 21 को भंडारे के साथ होगा समापन

दिल्ली में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां…! ,बाइक सवार दो युवकों ने सरेआम 17 वर्षीय छात्रा पर फेंका तेजाब,,महिला आयोग ने ऐतराज जताया कब रुकेगा – एसिड अटैक

v

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार दिल्ली।बुधवार सुबह एक नाबालिग स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक हुआ है। इस हमले में लड़की बुरी तरह से झुलस गई है। उसे इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे की बताई जाती है। दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में छोटी बहन के साथ सड़क किनारे खड़ी एक नाबालिग छात्रा पर तेजाब फेंका गया है। बच्ची इस समय सफदरजंग अस्पताल में इलाजरत है। जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की स्थिति स्टेबल है, हालांकि परिजनों के अनुसार बच्ची के चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। उसकी आंखों में भी तेजाब गया है। इधर मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं नाबालिग छात्रा पर एडिट अटैक की जानकारी सामने आते ही दिल्ली महिला आयोग ने भी मामले पर संज्ञान लिया है।पुलिस ने बताया कि थाना मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे PCR कॉल आई। यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया था। घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित 2 लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।