jhankar
ब्रेकिंग
🌾 TODAY मंडी भाव | हरदा, टिमरनी और खिरकिया मंडी के ताजा भाव | 12 नवंबर 2026 जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने साझा की कार्यक्रमों की रूपरेखा स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें – कलेक्टर कुमार सत्यम जैव उर्वरकों से गेहूं के बीज एवं मिट्टी का उपचार कर 20 से 25 प्रतिशत तक बचाएं रासायनिक उर्वरक ग्राम मांदला में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानक... मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर राजनैतिक दलों को सौंपी गई सूची मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को टेमागाॅंव में लगेगा शिविर हरदा जिले में 21 दिसंबर तक चलेगा बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान बाल विवाह रोकने हरदा जिले के तीनों विकासखंडों में उड़नदस्तों का गठन छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा

पोखरनी में 15 से संगीतमय भागवत कथा, 21 को भंडारे के साथ होगा समापन

टिमरनी। तहसील के ग्राम पोखरनी में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में 15 से 21 नवंबर 2026 तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

कथा का वाचन निमाड़ की गौरव और सुप्रसिद्ध कथा वाचिका सुश्री दीदी चेतना भारती (नर्मदा तट मंडलेश्वर) के मुख से होगा। आयोजन का शुभारंभ 15 नवंबर को सुबह 8:30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संगीतमय कथा होगी।

- Install Android App -

आयोजकों के अनुसार कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की अमृतमयी वाणी सुनने का सौभाग्य मिलेगा। बांके बिहारी जी, श्री कुलदेवी-देवताओं एवं पूज्य संतों के आशीर्वाद से हो रहे इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य जनकल्याण और धर्म-अध्यात्म का प्रचार है।

सात दिवसीय कथा के समापन पर 21 नवंबर को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दोगने परिवार और ग्रामीणों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।