हरदा। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 302वीं जयंती के अवसर पर 19 नवंबर को महेश्वर में अखिल भारतीय गडरिया महासभा द्वारा सामाजिक महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आयोजन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग और मां नर्मदा के भक्त महायोगी अवधूत दादाजी भी मौजूद रहेंगे। आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती श्रीपाल की अध्यक्षता में होगा।
इसको लेकर राष्ट्रीय महामंत्री राजेश श्रीपाल हंडिया पहुंचे, उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाल भी थे। दोनों ने प्रदेश प्रवक्ता प्रभु दयाल धनगर को आमंत्रण पत्र सौंपा और समाजजनों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल धनगर हरदा जिले में जनसंपर्क कर रहे हैं। कार्यक्रम दोपहर 11 बजे महेश्वर में बूढ़ी जिन गौशाला के सामने मैदान में होगा।

