मकड़ाई समाचार बिहार | छपरा जिले में जहरीली शराब से मौत पर सियासत तेज है। इधर मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार सुबह सामने आई जानकारी के अनुसार बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई। अभी भी कई लोगों की हालत गंभीर है, मरने वालों के घर में कोहराम मचा है। किसी का बेटा, किसी का पति तो किसी का कमाऊ भाई की मौत हो गई है। इस घटना से कई गांवों में मातम पसरा रहा है।
इधर बिहार सरकार के मंत्री समीर महासेठ का बेतुका बयान सामने आया है,,कहा कि पावर बढ़ाओ… सब बर्दाश्त कर लोगे। मंत्री के बयान के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने साफ कहा कि जो शराब पिएगा वो मरेगा|नीतीश कुमार ने आगे कहा कि विपक्ष शराब के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। बिहार में शराबबंदी से पहले भी जहरीली शराब से लोग मरते थे।छपरा में जहरीली शराब से अब तक 38 लोगों की मौतें हो गई हैं। छपरा सदर अस्पताल में 6 लोगों का इलाज अब भी जारी है। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। 24 से ज्यादा लोग अलग-अलग प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। मौत का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। अब तक 22 शवों का पोस्टमार्टम हुआ।कई लोगों ने शवों का चोरी चुपके भी अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने अब तक 20 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। लोगों में अपनों को खोने का गम तो है ही साथ ही कानूनी कार्रवाई की डर से भी लोग दहशत में है|
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी
जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात
पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को
पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन
अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित
संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण
स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
