jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

बीयू में 23 लाख भुगतान का अटका, सैल्स मेनेजर ने अर्धनग्न होकर दिया धरना

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल |बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ;बीयू में सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा पेंट.शर्ट उतारकर धरना देना चर्चा का विषय बना रहा। बीयू के स्थापना कक्ष के वित्त नियंत्रण कक्ष के बाहर एक व्यक्ति अर्धनग्न अवस्था में बैठकर लैपटाप पर काम करते नजर आया। आते.जाते लोगों ने पूछा तो उसने अपनी समस्या बताई। इस व्यक्ति के अनोखे प्रदर्शन को लेकर विवि में अफरा.तफरी का माहौल नजर आया।

- Install Android App -

बीयू के अर्थ साइंस विभाग में 11 नवंबर 2022 को इंस्टाल किए गए उपकरण का भुगतान लंबित। यह व्यक्ति लैब इंडिया एनालिटिकल इंस्टूमेंट्स प्रा. लिमिटेड का रीजनल सेल्स मेनेजर अमित कुमार शर्मा हैं। ये अपनी कंपनी के 23 लाख एक हजार रुपये के बकाया बिल भुगतान के लिए वित्त नियंत्रक प्रवीण कुमार शर्मा के केबिन के बाहर सोमवार को दिन भर धरने पर बैठे रहे। बीयू के कुलसचिव अरुण कुमार चौहान के आश्वासन के बाद उन्होंने शाम को धरना खत्म किया।