jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

सावधान हरदा :- सुबह 11 बजे तापमान 35 डिग्री,शाम तक 42 डिग्री पर जा सकता है, घर से बाहर निकले तो चेहरे, सिर को कपड़े से ढांके

शुभम इन्दौरे ( रिपोर्ट )

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा । गर्मी के तीखे तेवर अब दिखना शुरु हो गए है। विगत कुछ दिनों तक जरुर मौसम बारिश हवा का रहा है। अब नौ तपा से पहले की गर्मी लोगो के लिए असहनीय है। सोमवार को तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस रहा। आज तापमान बढ़ने लगा हैं।

- Install Android App -

सुबह 11 बजे हरदा में तापमान करीब 35 डिग्री पर है।

मंगलवार को आसमान साफ हो गया। इससे सुबह से सूरज की तल्खी बढ़ गई और दिन में गर्मी रहेगी। अधिकत तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। अधिकतम तापमान 41-42 डिसे दर्ज हो सकता है। साथ ही रात में ठंडक घटी है। रात में हल्के बादल भी रहे। दो दिनों तक शहर का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान 22 डिसे से ऊपर पहुंच गया है।

गर्मी का सीजन एक मार्च से 31 मई के बीच रहता है, लेकिन इस बार वर्षा, आंधी, बादलों ने गर्मी के तेवरों को ठंडा कर दिया। मार्च व अप्रैल बिना लू के विदा हुए। वर्षा व आंधी के दिन अधिक रहे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। गर्मी के सीजन के 70 दिन बीत गए हैं। इन 70 दिनों में शहर के लोगों को सिर्फ नौ दिन ही एसी व कूलर चलाने की जरूरत पड़ी है। 60 दिन राहत के बीते हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार गर्मी के दिन काफी कम रहने वाले हैं। 15 मई से 10 जून के बीच तेजी से तापमान बढ़ेगा और नौतपा तपने के आसार हैं। लू के दिनों की संख्या कम रहेगी। इस हफ्ते भी तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है।