jhankar
ब्रेकिंग
हरदा / खिड़कीवाला : नन्हे कदमों ने बढ़ाया स्कूल की ओर सफर, आंगनवाड़ी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में ... 25 जून 2026 गुरूवार देश -विदेश से समाचार की मुख्य झलकियां हंडिया : शहादत की याद में सजेंगे ताजिये, शाम 6 बजे होगा विसर्जन! चौपाटी और चाओड़ी पर युवाओं के हैरत... 25 जून 2026, गुरुवार – मध्य प्रदेश के मुख्य समाचार 1. MP में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश-अलर्... MP में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, 30 जिलों में बारिश-अलर्ट 25 जून 2026, गुरुवार – हरदा जिले का मौसम ☔ 25 जून 2026, गुरुवार – भारत का मौसम अपडेट 🌦️ 📅 25 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू!

बुधवार को 66 केन्द्रों पर लगाया जाएगा कोरोना का टीका

मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्टर संजय गुप्ता ने अपील की है कि जिन्होने अभी तक कोरोना का प्रथम डोज नही लगवाया है वे कोरोना का प्रथम डोज अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर अनिवार्य रूप से लगवाये। उन्होने कहा है कि जिन हितग्राहियों को को-वैक्सीन का डोज लगाये हुये 28 दिन पूर्ण हो चुके है एवं कोवीशील्ड वैक्सीन का डोज लगाये हुये 84 दिन पूर्ण हो चुके है। ऐसे हितग्राही अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपना द्वितीय डोज लगवा कर स्वयं को कोविड महामारी से बचावंे।

- Install Android App -

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि हरदा जिले में 2 नवम्बर तक कुल 5 लाख 58 हजार 150 डोज टीका लगाया जा चुका है। जिसमें प्रथम डोज 3 लाख 94 हजार 815 एवं द्वितीय डोज 1 लाख 63 हजार 335 लोगो को कोरोना का टीका लगाया गया है। उन्होने बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगो को कोरोना टीकाकरण महाअभियान में बुधवार को हरदा जिलें में 66 टीकाकरण केन्द्रों पर कोरोना का टीका लगाया जावेगा। जिसमें हरदा शहरी क्षेत्र में 5 टीकाकरण केन्द्र जिला चिकित्सालय हरदा, कृषि उपज मंडी हरदा, जैसानी चौक हरदा, नगर पालिका हरदा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदा शामिल है। इसी प्रकार विकासखण्ड खिरकिया में 19 टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया, कृषि उपज मंडी खिरकिया, नगरपालिका  खिरकिया, पडवा, बारंगी, मुहालकला, कानपुर, प्रतापपुरा, लफांगढाना, कालधड, सामु.स्वा. केन्द्र सिराली, ऑगनवाडी क्र. 5 सिराली, रहटाकला, जिनवानियां, महेन्द्रगांव, गोमगांव, भगवानपुरा, कालधड, पीपल्या खुदिया शामिल है। विकासखंड टिमरनी में 20 टीकाकरण केन्द्र सामु.स्वा.केन्द्र टिमरनी, प्राथ.स्वा.केन्द्र नौसर, प्राथ.स्वा. केन्द्र रहटगांव, नीलामी डीपो हॉल वन विभाग टिमरनी, पुरा, गोंदागांवकला, पोखरनी, गाडरापुर, भवरास, जलोदा, चारखेडा, पिपल्या कला, बारजा, धौलपुरकला, सोडलपुर, आलमपुर, टेमांगांव, सामु.भवन शीतला माता मंदिर के पास रहटगांव, झाडबीडा तथा कासरनी, शामिल है। विकासखंड हंडिया में 22 टीकाकरण केन्द्र ग्राम पंचायत  हंडिया, प्राथ. स्वा. केंद्र मसनगांव, डुमलाय, सिगोन, भादूगांव, अजनास रैयत, कोलवा, पिडगांव, कोलीपुरा, बिछौला, जामली, नीलगढ, रूपीपरेटिया, कमताडा, डगांवाशंकर, कडोला, गोगिया, मोहनपुर, सिरकंबा, मगरधा, जिजगांव तथा अबगांवखुर्द शामिल है।