jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

बुरहानपुर जिले में मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, दस गंभीर रूप से घायल

मकड़ाई समाचार बुरहानपुर। किलर हाइवे इंदौर-इच्छापुर मार्ग में रविवार को फिर मजदूरों से भरा एक ट्रक पलट गया। जिससे ट्रक में सवार करीब तीस मजदूरों में से दस मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर मची चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और घायलों को निकाल कर निजी वाहनों से जिला अस्पताल भेजा। सूचना मिलने पर बाद में शाहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घायलों ने बताया कि सभी मजदूर जिले के सातपायरी गांव से महाराष्ट्र के बीड़ गन्ना कटाई के लिए जा रहे थे। सारोला के पास अचानक एक बाइक सवार ट्रक के सामने आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में ट्रक सड़क से नीचे उतर कर पलट गया।

- Install Android App -

इस हादसे में सुखलाल भिलाला, शिवराम नागे, शिवकुमार नागे, शिवाजी नागे, बायोबाई, अर्जुन, करण, ज्योति बाई, रामलाल मावस्कर, नीलेश कंसूलाल को गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक में महिला, पुरुषों के अलावा चार से चौदह साल उम्र के सात बच्चे भी सवार थे। हालांकि उन्हें मामूली चोट आई है। उल्लेखनीय है कि इंदौर-इच्छापुर हाइवे में एक सप्ताह के अंदर ही आधा दर्जन हादसे हो चुके हैं। इनमें तीन लोग अपनी जान गवां चुके हैं, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। इस हाइवे पर हर साल ढाई सौ से ज्यादा हादसे होते हैं।