ब्रेकिंग
कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह पर मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज! हाई कोर्ट के आदेश का पालन कर ... नाबालिग ने 4 वर्षीय मासूम की गला घोंट की हत्या: परिजनो को मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य की आशंका पाकिस्तान भारत के हमले से बने घाव से उभर नही पा रहा:   बिलोचिस्तान में उठ रही स्वतंत्रता की मांग भारतीय मूल की अनीता आनंद बनी कनाडा की विदेश मंत्री!  खिरकिया: पंचायत सचिव की छत से गिरने से हुई मौत! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करना, नपा नेता प्रतिपक्ष को पड़ा भारी, सिटी कोतवाल... प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते कल आयेंगे 1250 रूपये: गुरूवार को CM मोहन यादव सीधी से जारी करेंगे योज... सरकारी क्वार्टर मे मिली 4 लाशें! मृतक एक ही परिवार से पति पत्नि और बेटा बेटी थे। हत्या या आत्महत्या ... हरदा: ई-केवायसी की कार्यवाही पूर्ण करा लें अन्यथा खाद्यान्न लेने में होगी समस्या हरियाणा के हिसार में 39 बांग्लादेशी पकड़ाए, गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे। नहीं मिले दस्तावेज

बेटी को पाने के लिए 8 लोगों की निर्मम हत्या, पढ़ें खूनी नरसंहार की कहानी

पुलिस जब पहले घर में दाखिल हुई तो नजारा देखकर दंग रह गए

Pike County Massacre: मामला अमेरिका के ओहियो राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित पाइक काउंटी शहर का है। इस शहर में 24 हजार लोग रहते हैं। उनमें से आधे से अधिक गरीबी रेखा से नीचे रहते हैं। 22 अप्रैल 2016 की सुबह बॉबी और जेम्स नाम के भाई-बहन अपने रिश्तेदारों से मिलने घर पहुंचे थे। उस वक्त दोनों जैसे ही गाड़ी पार्क कर घर में दाखिल हुए, तो उन्होंने हैरान कर देने वाली तस्वीर देखने को मिली। घर के सभी सदस्यों की लाशें देखकर वे दंग रह गए। बॉबी ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां तीन घर मिले। बॉबी और जेम्स ने बताया कि तीनों घर उनके रिश्तेदारों के हैं। इन घरों में उनके परिजनों की लाशें हैं। पुलिस जब पहले घर में दाखिल हुई तो नजारा देखकर दंग रह गए। ऐसा क्राइम सीन पहले कभी नहीं देखा गया था। 48 वर्षीय क्रिस्टोफर का शव लिविंग रूम में था। क्रिस्टोफर को 9 गोलियां मारी गई थीं। 4 गोलियां सिर, 2 आंख, 2 दिल और एक पैर में लगी।

गैरी रॉडन पर 3 गोलियां चलाई गईं

पुलिस जब दूसरे कमरे में गई तो उन्हें गैरी रॉडन का शव मिला। गैरी क्रिस्टोफर के चचेरे भाई थे। गैरी पर कुल 3 गोलियां चलाई गई। एक गोली सिर और दो गोली सीने में लगी।

दूसरे घर में दो लाशें बरामद

जब पुलिस अगले घर में गई, तो उन्हें क्रिस्टोफर की बेटी हना गिले और उसके मंगेतर फ्रैंकी रॉडन के शव मिले। दोनों एक पलंग पर सो रहे थे। दोनों को सोते समय गोली मारी गई थी। उनके साथ 4 महीने का बेटा भी था। हमलावरों ने उसे छोड़ दिया।

तीसरे घर में तीन लाशें मिली

- Install Android App -

पुलिस अब तीसरे घर में पहुंची। वहां उन्हें हना रॉडन और क्रिस जूनियर के शव मिले। हना क्रिस्टोफर की दूसरी बेटी थीं। हना रॉडन यहां अपनी सौतेली मां डैना के साथ रहती थीं। दोनों का शव भी घर में मिला। डैना को कुल 5 गोलियां माई गईं। दुर्भाग्य से हना ने 4 दिन पहले अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। यहां भी हमलावरों ने बच्चे को जिंदा छोड़ दिया। वहीं हना ने अपनी दो साल की बेटी सोफिया को क्रिस्टोफर के साथ रहने के लिए छोड़ा हुआ था, लेकिन हमलावरों ने सोफिया को भी नुकसान नहीं पहुंचाया।

पुलिस को मिला 8वां शव

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक पुलिस को अबतक कुल 7 शव मिले थे। मौके पर मौजूद बॉबी और जेम्स भी सदमे में थे। तभी उन्होंने अपने चचेरे भाई के बारे में सोचा, जिसका नाम केनेथ रॉडन था। वह कुछ दूर रहता था। उन्होंने केनेथ से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन केनेथ ने फोन नहीं उठाया। उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस केनेथ के घर पहुंची तो वह भी मृत मिला। उसके सिर में 4 गोलियां मारी गईं।

सबके मोबाइल गायब

पुलिस ने छानबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पड़ोसियों ने भी पूछताछ में कहा कि उन्होंने गोलियों की आवाज नहीं सुनी। तलाशी में पता चला कि मृतकों के मोबाइल भी गायब हैं। पुलिस ने पारिवारिक इतिहास खंगालना शुरू किया। पुलिस को सूचना मिली कि क्रिस्टोफर और केनेथ ड्रग्स का धंधा करते थे। पुलिस लगा कि दोनों भाइयों में ड्राग कारोबार को लेकर झगड़ा हो सकता है। इसी वजह से ड्रग माफिया ने सभी को मार डाला होगा।

हना और जेक का था अफेयर

पुलिस को पता चला कि बिली वैगनर क्रिस्टोफर का दोस्त है। 2010 में बिली के बेटे जेक वैगनर और हना रॉडन का अफेयर था। दोनों का रिलेशन 5 साल तक चला। पुलिस को जैसे ही इस बात का पता चला उन्होंने परिवार से पूछताछ की। हालांकि उन्होंने इस बार से साफ इनकार किया कि उनका हत्या से कोई लेना देना है। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से जब क्रिस्टोफर और उसके पूरे परिवार की हत्या कर दी गई। उसके 4 दिन बाद जेक ने अदालत में आवेदन दायर किया और सोफिया को हिरासत में लेने की कोशिश की। उन्होंने कोर्ट को एक पत्र दिखाया, जिसमें हना रॉडन ने लिखा था कि यदि मुझे कुछ हुआ तो मेरी बेटी की कस्टडी उसके पिता जैक को दी जानी चाहिए। हालांकि कोर्ट ने उन्हें सोफिया की कस्टडी नहीं दी।

बिली परिवार ने रची हत्या की साजिश

साल 2015 में बिली वैगनर ने सोफिया की कस्टडी पाने के लिए पूरे परिवार को एक साथ मिला लिया। परिवार ने फैसला किया कि हना के पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाए, ताकि वे खुद सोफिया का कब्जा हासिल कर सकें। फिर इन लोगों ने हत्या की योजना बनाई। बिली ने ने परिवार के लिए दो जूते खरीदे जो उनके लिए बहुत बड़े थे। इसके बाद ​​तीन पिस्टल खरीदी थी। हत्या से पहले बिली वैगनर ने घर के पीछे फायरिंग रेंज बनाई थी। दो भाई और बिली वैगनर यहां दिन-रात शूटिंग का अभ्यास करते हैं। हत्या को अंजाम देने से एक दिन पहले उसने अपने बाल भी रंगे थे। जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सके। 21 अप्रैल, 2016 को बिली वैगनर एक रात पहले क्रिस्टोफर के घर गए। कुत्तों को बंधा देख वह सीधे घर में चला गया। क्रिस्टोफर वहां टीवी देख रहा था। इसके बाद दोनों भाई घर में घुस गए और एक-एक कर सभी सात लोगों को मौत के घाट उतार दिया। फिर, जैक को याद आया कि उसका एक और रिश्तेदार केनेथ था। फिर दोनों भाई केनेथ के घर गए और उसे भी मार डाला।