jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग रात 10:00 बजे : बनापुरा-सिवनी मालवा की अधूरी सड़क बनी मुसीबत, 112 वाहन भी हुआ पंचर  सर्पदंश से 11 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम खातेगांव: दूध की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, आपूर्ति ठप टिमरनी : स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां  ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर हरदा में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस से हुई धक्का-मुक्... नर्मदा नदी के आंवलीघाट पुल पर 5 इंच का गैप, जगह-जगह निकले सरिए; हादसे की आशंका हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट

sirali news : मंदिर के चबूतरे पर बैठकर युवक दे रहा था गाली, बुजुर्ग ने मना किया तो, तो कर दिया बुजुर्ग पर हमला, बुजुर्ग घायल

मकड़ाई समाचार महेन्द्रगांव। शनिवार दोपहर 1 बजे गांव के लगभग युवक अमन मेहरा और बद्रीप्रसाद गौर का झगड़ा हो गया। जिसकी रिपोर्ट सिराली थाने में दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में बताया कि बुजुर्ग बद्रीप्रसाद पिता रामेश्वर गौर उम्र 75 वर्ष अपने खलियान में मवेशियों को पानी पिला रहे थे। पास में ही श्री हनुमान मंदिर चबूतरे पर बैठा युवक अमन मेहरा गाली गलौच कर रहा था। बुजुर्ग द्वारा गाली देने का मना करने पर अमन बुजुर्ग को गाली देने लगा कि मैं कुछ भी करू तू रोकने वाला है कौन होता हैं। और वहां से चला गया। थोड़ी देर में अमन मोटरसायकल से वापस आया और बोला तुझे बताता हूँ। मैने उसे समझाया की मुझे तुझसे झगड़ा नही करना है।

- Install Android App -

इसके बाद अमन के हाथ मे लोहे के दरान्ते से बुजुर्ग से मारपीट की जिससे बुजुर्ग के सिर में चोट लग गई और खून निकलने लगा। आवाज सुनकर कुछ युवकों द्वारा बीच बचाव किया तब अमन वहां से भाग गया। जाते हुए अमन ने कहा कि आज तू बच गया दोबारा मिला तो जान से खत्म कर दूंगा। थोड़ी देर बाद बुजुर्ग बद्रीप्रसाद के लड़के हरिओम और विष्णु मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग का इलाज शासकीय अस्पताल सिराली में कराया गया। इसके बाद पुलिस थाना सिराली पहुंचकर अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सिराली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।